{"_id":"5b0074204f1c1b894c8b5e95","slug":"152675638016-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरी आज: बंद रहेगा मॉडल टाउन की सड़कों पर ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरी आज: बंद रहेगा मॉडल टाउन की सड़कों पर ट्रैफिक
Updated Sun, 20 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहगीरी के लिए एसपी आवास के पास की सड़क चुनी गई
यमुनानगर। शहर में दूसरी बार राहगीरी कार्यक्रम रविवार अलसुबह मॉडल टाउन में आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा के साथ-साथ तैयारियों का जिम्मा एसपी पंकज कालिया को सौंपा गया है। एसपी ने अपने आवास के पास यमुना क्लब के सामने वाली सड़क को राहगीरी के लिए चुना है। कार्यक्रम में हजारों लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में जहां चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। वहीं मॉडल टाउन इलाके से होकर जाने वाली सड़कों पर ट्रैफिक बंद रहेगा। रविवार सुबह छह से नौ बजे तक विभिन्न स्कूलों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं मुख्य रूप से योगा, पेंटिंग, एरोबिक्स, रस्सी कूदना, रस्सा कस्सी, गत्तका, आत्मरक्षा के कलाएं व अन्य गतिविधियां होंगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 20 मई को सुबह पांच बजे से लेकर 10 बजे तक मॉडल टाउन में तमाम रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। खासकर नेहरू पार्क यू राउंड अबाउट पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।