{"_id":"5aff20604f1c1be8408b6408","slug":"152666940332-21-54-76-19-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2वीं की परीक्षा में हम फिर पिछड़े, 21 जिलों की सूची में 54.76 पास प्रतिशत के साथ रहा 19वां नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2वीं की परीक्षा में हम फिर पिछड़े, 21 जिलों की सूची में 54.76 पास प्रतिशत के साथ रहा 19वां नंबर
Updated Sat, 19 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं की परीक्षा में हम फिर पिछड़े, प्रदेश में 19वां नंबर
शिक्षा बोर्ड ने जारी किए परिणाम, 21 जिलों की सूची में 54.76 रहा पास प्रतिशत
8444 विद्यार्थियों में 4843 हुए पास, 2268 रि-अपीयर तो 1722 रहे फेल
2017 में 53.79 पास प्रतिशत से 21 जिलों की सूची में रहा था 20वां नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। इसमें जिले से मार्च माह में हुई परीक्षा में बैठे 8444 विद्यार्थियों में (4843) 54.76 प्रतिशत ही पास हो पाए। जबकि 2268 रि-अपीयर व 1722 रहे फेल हुए। इस बार पास प्रतिशत के मामले में प्रदेश की 21 जिलों की सूची में एक पायदान ऊपर छलांग लगा जिला 19वें नंबर पर रहा। जबकि बीते वर्ष 12वीं के परीक्षा परिणाम में 53.79 प्रतिशत रिजल्ट से जिला 20वें नंबर पर रहा था।
शिक्षा विभाग के मुताबिक जिले में 53 सरकारी सीनियर सेकेंडरी व हरियाणा बोर्ड से संबंधित 200 प्राइवेट स्कूल हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मार्च माह में 12वीं कक्षा की परीक्षा लीं, जिसके शुक्रवार देर शाम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। जबकि पहले सुबह के वक्त परीक्षा परीणाम जारी करने की बात की गई थी। इसके चलते 12वीं की परीक्षा दे चुके विद्यार्थी व स्कूलों में स्टाफ सदस्य वेबसाइट पर रिजल्ट के इंतजार में नजर बनाए हुए थे, किंतु पूरी तरह से अपलोड न होने के चलते बोर्ड ने वेबसाइट पर देर शाम रिजल्ट का लिंक एचबीएसई डॉट कॉम वेबसाइट पर डाला। इसकी खबर मिलते ही इंटरनेट कैफों, मोबाइल व स्कूलों में कंप्यूटर पर स्टाफ व विद्यार्थी रिजल्ट देखने में जुटे गए। इंटरनेट कैफों पर काफी संख्या में विद्यार्थी रिजल्ट देखने पहुंचते रहे वहीं, स्कूलों में स्टाफ सदस्य अपने स्कूल व दूसरे स्कूलों के रिजल्ट का स्टेट्स चेक करने में लगे रहे।
तीन वर्षों में 19-20 पर ही अटका है जिले का नंबर
बीते तीन वर्षों से ही 12वीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेश की 21 जिलों की सूची में यमुनानगर फिसड्डी ही रहा है। 2016 में 55. 35 पास प्रतिशत के साथ जिला 19वें नंबर पर रहा। 2017 में 53.79 प्रतिशत रिजल्ट के साथ 20वें नंबर पर आया और अब 2018 में 54.76 पास प्रतिशत के साथ जिला 19वें नंबर पर रहा है। यमुनानगर से नीचे सूची में 50.29 प्रतिशत रिजल्ट के साथ मेवात व 44.64 प्रतिशत रिजल्ट के साथ पलवल के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
तीन वर्षों में रहा जिले का 12वीं का रिजल्ट
वर्ष विद्यार्थी पास रि-अपीयर फेल
2016 9784 5415 2100 2269
2017 8367 4501 2096 1758
2018 8444 4843 2268 1722
कुछ के खिले चेहरे तो अधिकांश दिखे मायूस
रिजल्ट के मुताबिक जिले से पास प्रतिशत कम होने के चलते इंटरनेट कैफे और मोबाइल पर अपना रिजल्ट देखते वक्त अधिकांश विद्यार्थियों के चेहरे मायूसी से लटके दिखे। जबकि कुछ के अच्छे अंक आने पर चेहरे खिल उठे। पास होने पर विद्यार्थियों ने ने अपने स्कूलों व घरों में मिठाई बांट खुशी मनाई। इस दौरान पास हुए विद्यार्थियों में विक्ट्री साइन के साथ सेल्फी लेने का क्रेज भी दिखा। इसे वह मोबाइल से क्लिक करने के बाद फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपलोड करते नजर आए।
नोट- खबर का शेष जोड़ अभी भेज रहे हैं।