फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   13 कॉलेजों में 10 हजार सीटों पर होंगे ऑनलाइन एडमिशन

13 कॉलेजों में 10 हजार सीटों पर होंगे ऑनलाइन एडमिशन

Fri, 18 May 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
13 कॉलेजों में 10 हजार सीटों पर होंगे ऑनलाइन एडमिशन
13 कॉलेजों में 10 हजार सीटों पर होंगे ऑनलाइन एडमिशन
विज्ञापन

-ऑनलाइन दाखिले के लिए कॉलेज आने की जरूरत नहीं, गांव के सीएससी सेंटर से भर सकेंगे फार्म
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर
शहर के कॉलेजों में दाखिले की तैयारियां तेज हो गईं हैं। फर्स्ट इयर के साथ ही इस बार यूजी की सेकेंड ईयर के लिए भी ऑनलाइन एडमिशन होंगे। इसकी जिम्मेदारी उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर अलग से लिंक दिया जाएगा। साथ ही कॉलेजों में भी हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। यमुनानगर में इस साल शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 13 कॉलेजों में फर्स्ट ईयर की लगभग 10 हजार सीटों पर एडमिशन होंगे। एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होने की वजह से स्टूडेंट्स को कॉलेज के चक्कर काटने की भी जरूरत नहीं होगी। अगर घर पर नेट की सुविधा है तो सीधे फार्म भर सकते हैं। साथ ही सीएससी सेंटर से भी फार्म भर सकते हैं।
बॉक्स:
प्रमुख कॉलेजों की सीटों का ब्यौरा
कॉलेज नाम सीट कुल कोर्स
गवर्नमेंट कॉलेज, छछरौली 940 5
गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, बिलासपुर 240 3
गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, रादौर 240 3
महाराजा अग्रसेन कॉलेज 1020 10
डीएवी गर्ल्स कॉलेज 2378 28
मुकंदलाल नेशनल कॉलेज 1050 17
गुरुनानक खालसा कॉलेज 2250 28
गुर्जर कन्या गुरुकुल महाविद्यालय 160 3
मुकंदलाल कॉलेज, रादौर 400 2
डीएवी कॉलेज, साढौरा 200 3
आधार कार्ड बिना नहीं होगा दाखिला
-कॉलेजों में दाखिले के लिए इस बार भी आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। अगर किसी छात्र का आधार कार्ड नहीं है तो पहले उसी सीएससी सेंटर में उसका आधार कार्ड पंजीयन कराया जाएगा। उसके बाद जब कार्ड आ जाएगा तब उसका फार्म भरवाया जाएगा। अगर किसी छात्र को कॉलेज में सीएससी के माध्यम से फार्म भरवाना है, उसके लिए शुल्क तय कर दिया गया है। 50 रुपए प्रति फार्म से ज्यादा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
-ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह स्टूडेंट फ्रेंडली है। छात्रों को सबसे पहले विभाग की पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। एक ही आवेदन पत्र के माध्यम से सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईसीए, स्पोर्ट्स समेत अन्य आरक्षित सीटों पर आवेदन ऑनलाइन कर सकेंगे।- शैलेश कपूर, प्रिंसिपल, एमएलएन कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

-19 को होगी ट्रेनिंग
उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के नियमों का कॉलेजों के नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यमुनानगर के कॉलेजों के प्रतिनिधियों को अंबाला के एसडी कॉलेज में 19 मई को प्रशिक्षण दिया जाना है।- डॉ. ममता शर्मा, प्रिंसिपल, गुर्जर गुरुकुल कन्या महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed