फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   घर में चल रहा था घरेलू से कॉमर्शियल सिलेंडर में गैस भरने का धंधा

घर में चल रहा था घरेलू से कॉमर्शियल सिलेंडर में गैस भरने का धंधा

Fri, 18 May 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
घर में चल रहा था घरेलू से कॉमर्शियल सिलेंडर में गैस भरने का धंधा
घर में चल रहा था घरेलू से कॉमर्शियल सिलिंडर में गैस भरने का धंधा
विज्ञापन

डीएफएससी टीम ने दबिश दे जब्त किए 14 कॉमर्शियल व छह घरेलू गैस सिलिंडर
प्रोफेसर कॉलोनी की घटना, टीम ने की विभागीय कार्रवाई शुरू
जिले में 26 गैस एजेंसियों पर है दो लाख 10 हजार उपभोक्ता हैं।
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
डीएफएससी टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी में घर में चल रहे घरेलू सिलिंडर से गैस निकालकर कॉमर्शियल सिलिंडर में भरकर बेचने के धंधे का भंडाफोड़ किया है। टीम ने यहां दबिश देकर 23 गैस सिलिंडर बरामद किए। इनमें 17 सिलिंडर कॉमर्शियल व छह घरेलू गैस सिलिंडर थे। आरोपी शहर की विभिन्न एजेंसियों से 50 रुपये कमीशन देकर गैस सिलिंडर खरीद कर लाया करता था और फिर घरेलू सिलिंडर से कॉमर्शियल सिलिंडर में गैस भरकर उन्हें आगे बेचता था। टीम ने सिलिंडरों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएफएससी सुरेंद्र धौलरा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि प्रोफेसर कॉलोनी में शनि देव मंदिर के नजदीक एक घर में अवैध रूप से भारी मात्रा में गैस सिलिंडर रखे गए हैं। इनकी गैस निकाल कर बेची जाती है। सूचना के आधार पर उन्होंने एएफएसओ सुनील शर्मा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सुखचैन, अकाउंटेंट राकेश की टीम बनाई। टीम ने बताए गए घर पर छापा मारा। इस दौरान घर से 17 कॉमर्शियल व छह घरेलू गैस सिलिंडर मिले। इनमें से सात कमर्शियल व तीन घरेलू गैस सिलिंडर भरे हुए थे। कमर्शियल गैस सिलिंडर इंडेन कंपनी व घरेलू सिलिंडर में से दो भारत, तीन इंडेन व एक एचपी कंपनी का था। घर पर विभाग की दबिश डलते ही आसपास लोगों की भीड़ लगी गई। शाम तक कॉलोनी में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

बॉक्स
एजेंसी संचालक को 50 रुपये कमीशन
अवैध रूप से सिलिंडर रखने वाले खुशी राम ने अधिकारियों को बताया कि उसने कमर्शियल गैस सिलिंडर शहर की विभिन्न एजेंसियों से खरीदे थे। जबकि चार घरेलू सिलिंडर उसके व दो मकान मालिक के हैं। वह एक गैस सिलिंडर लेने पर गैस एजेंसी संचालक को 50 रुपये कमीशन देता था। छोटे सिलिंडर की गैस कमर्शियल सिलिंडर में भरकर शादियों, भंडारे व अन्य कार्यक्रम में बेचता था। एजेंसी से सिलिंडर 1230 रुपये में मिलता है, लेकिन इसके लिए 2500 रुपये या फिर घरेलू गैस सिलिंडर बतौर सिक्योरिटी एजेंसी में रखना पड़ता है। वह 1230 का सिलिंडर 50 रुपये ज्यादा रेट पर बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स:
फट जाए तो पूरा एरिया तबाह :
एएफएसओ सुनील शर्मा ने जब रिहायशी क्षेत्र में घर के अंदर एक साथ 23 गैस सिलिंडर देख तो वे हैरान रह गए। जांच के दौरान इनमें से 13 सिलिंडर भरे हुए मिले। शर्मा का कहना था कि 13 सिलिंडर एक जगह भरे हुए रखे है। यहीं पर घरेलू गैस सिलिंडर से कर्मिशयल सिलिंडर भरने का धंधा चल रहा है। ऐसे में अगर ये फट जाए तो इनसे इतना बड़ा धमाका होगा कि आसपास के पूरा एरिया को तबाह हो सकता है।

बॉक्स
एजेंसी संचालकों पर भी करेंगे कार्रवाई :
एएफएसओ सुनील शर्मा ने बताया कि प्रोफेसर कॉलोनी में खुशी राम के घर से 17 कॉमर्शियल व छह घरेलू गैस सिलिंडर मिले हैं जो अवैध रूप से रखे हुए थे। हमने सभी सिलिंडर के सीरियल नंबर नोट कर लिए हैं। इसके बारे में संबंधित गैस कंपनी को लिखकर रिपोर्ट मांगी जाएगी। वे जांच करेंगे कि ये सिलिंडर किस एजेंसी को सप्लाई किए गए थे। इससे एजेंसी का पता चल जाएगा। इसलिए एजेंसी संचालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
फोटो : 15 से 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed