{"_id":"5afc85fc4f1c1bdf408b5d85","slug":"152649880814-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवर्धन नहर की कच्ची पटरी खस्ता हाल, लोगों को निकलना भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवर्धन नहर की कच्ची पटरी खस्ता हाल, लोगों को निकलना भी मुश्किल
Updated Thu, 17 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम को पत्र लिखकर की आवर्धन नहर की पटरी मरम्मत की मांग
आवर्धन नहर की कच्ची पटरी खस्ता हाल, लोगों को निकलना भी मुश्किल
पटरी की मरम्मत कराने के लिए लंबे समय से मांग कर रहे क्षेत्र के लोग
एसोसिएशन ने
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। नहरी विभाग की लापरवाही से आवर्धन नहर की कच्ची पटरी खस्ता हाल हो गई है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग पटरी की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं, किंतु लंबे समय से मरम्मत न कराए जाने से पटरी में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में पटरी पर चलना मुश्किल हो गया है। उधर, रादौर वेलफेयर एसोसिएशन ने सीएम खट्टर को पत्र लिखकर की पटरी मरम्मत की मांग की है।
गांव पालेवाला निवासी मनोज राणा, पवन राणा, संजीव राणा, बलवान सिंह ने बताया कि आवर्धन नहर के दोनों ओर चलने के लिए कच्ची पटरी बनाई गई है। लंबे समय से पटरी की देखरेख नहीं की जा रही है। क्षेत्र के लोग इधर-उधर जाने के लिए नहर की कच्ची पटरी का इस्तेमाल करते हैं। पटरी पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। बरसात के दिनों में पटरी पर चलना नामुमकिन हो जाता है। चूंकि नहर के किनारे किसानों के खेत हैं, इसलिए सुबह-शाम व रात को किसान साइकिल, बाइक व अन्य साधनों से खेतों में आते-जाते हैं। कच्ची पटरी के खराब हालत में होने के कारण उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
लोगों की परेशान हो दूर, सीएम को लिखा पत्र : वेलफेयर एसोसिएशन रादौर की ओर से प्रधान कर्मवीर खुर्दबन ने सीएम खट्टर को पत्र भेजकर आवर्धन नहर की कच्ची पटरी की मरम्मत कराने की मांग की है। ताक क्षेत्र के लोगों की परेशानी दूर हो।
विज्ञापन
आवर्धन नहर की पटरी की मरम्मत करने के लिए नरेगा स्कीम के तहत जल्द कार्य कराया जाएगा। पटरी पर बने गड्ढों को ठीक कराने को जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।
अरूण कुमार, जेई, नहरी विभाग।
रादौर-19