{"_id":"5afb34634f1c1bd2408b59a9","slug":"15264123837-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंचायती जमीन से शराब का ठेका उठवाने को लेकर पंचों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ंचायती जमीन से शराब का ठेका उठवाने को लेकर पंचों ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 16 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीपीओ को शिकायत दी, सीएम विंडो पर गुहार लगाई, अधिकारी कह रहे हैं शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई
-वुमेन आईटीआई के पास पंचायती जमीन में चल रहे शराब के ठेके को हटाने का मामला
छछरौली।
वुमेन आईटीआई के पास पंचायती जमीन में चल रहे शराब के ठेके को हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। आमजन के साथ अब पंच भी इसे यहां से हटाने को लेकर आगे आएं हैं। मंगलवार को पंचों ने ठेके के सामने खडे़ होकर प्रशासन व आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। पंचों का आरोप है कि पिछले एक साल से पंचायती जमीन में अवैध रूप से ठेका रखा हुआ है। जिसको उठवाने को लेकर अधिकारियों को पंचायत की तरफ से रेज्यूलेशन पास करके दिया गया है। साथ ही सीएम विंडो पर भी शिकायत दी गई। पंचों का आरोप है कि आबकारी विभाग व ठेकेदार कर मिलीभगत से शिक्षा संस्थान के कैम्पस में पंचायती जमीन पर ठेका चलाया जा रहा है।
दो महीने की ली थी परमिशन
पंच जोनी प्रजापत, अजेय सिंह, अवनीश कुमार, मंजिदर, गौरव, मनोज कुमार, जसमीत सिंह, मानसिंह ने कहा कि पिछले वर्ष शराब के ठेकेदार ने दो महीने बोलकर पंचायत की जमीन पर कम्यूनिटी हाल के पास ठेका रखा था। तब पंचायत से वादा किया था कि जल्द ही कही ओर जगह मिलते ही यहां से ठेका उठा लिया जाएगा। ठेकेदार के अनुरोध पर पंचायत ने ठेका रखने की अनुमति दे दी थी। उसके बाद तय समय पर जब ठेकेदार को ठेका उठाने के लिए बोला तो वह बात को अनसुना करता रहा। इसी तरह ठेकेदार ने एक वर्ष पूरा कर लिया ओर जाते समय पंचायती जमीन पर रखा ठेका दूसरे ठेकेदार को बेच दिया। दूसरे ठेकेदार ने भी अप्रैल से शराब की सेल शुरू कर दी।
कई बार कर चुके हैं शिकायत
पंचों ने रेज्यूलेशन पास कर पंचायती जमीन से ठेका उठवाने के बारे बीडीपीओ को सौंपा था। जिस पर बीडीपीओ ने पंचायत द्वारा पास रेज्यूलेशन को कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को 16 अप्रैल को भेज दिया। जिसका डिस्पैच नंबर 1000 है। पंचों का कहना है कि पंचायत ने ठेका उठवाने को लेकर 8 मई को सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज कराई हुई है। इसके बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया।
विज्ञापन
मिलीभगत का आरोप
पंचों ने आबकारी विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायती जमीन पर अधिकारी मिलीभगत करके ठेका चलवाएं हुए हैं। आबकारी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ छछरौली के पंच मुख्यमंत्री से मिलकर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
अधिकारी अंजान
आबकारी अधिकारी आरके नैन का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। छछरौली से अब तक कोई भी ग्रामीण व पंच उनके पास शिकायत लेकर नहीं आया है। किसी को भी कोई समस्या परेशानी है तो वह लिखित में शिकायत दें। नियमों अनुसार जो भी कार्रवाई बनती है वह की जाएगी।
फोटो: 08