फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सांस अभी बाकी है, बचाने की आस में मामी का शव लेकर अस्पताल पहुंचा भांजा

सांस अभी बाकी है, बचाने की आस में मामी का शव लेकर अस्पताल पहुंचा भांजा

Tue, 15 May 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
सांस अभी बाकी है, बचाने की आस में मामी का शव लेकर अस्पताल पहुंचा भांजा
हाईवे पर हादसे में फिर गई एक महिला की जान
विज्ञापन

बाइक को 20 टायरी ट्रॉले ने पहले टक्कर मारी, फिर महिला के गिरते ही कुचलता हुआ भाग गया चालक
रिश्तेदार की सड़क हादसे में हुई मौत पर शोक जताने फतेहगढ़ तुंबी आई थी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार व लापरवाही के कहर ने फिर एक जान ले ली। 20 टायरी ट्रॉले ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार गवर्नमेंट स्कूल में तैनात महिला कर्मचारी ट्रॉले के आगे सड़क पर गिर गई, जबकि उसका बेटा और भांजा दूसरी साइड गिर गए। ट्रॉला महिला को कुचलते हुए निकल गया। ट्रक ऊपर चढ़ जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई और डेडबॉडी बुरी तरह से कुचली गई। महिला के भांजे और बेटे ने उसके जिंदा होने की आस में सड़क से उठाया और बाइक पर रखकर नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिला करनाल के गांव गढी बीरबल निवासी भतेरी देवी (36) की शादी करीब 15 साल पहले फतेहगढ़ तुंबी निवासी बलदेव के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद उसकी गांव गढ़ी बीरबल गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में माली के पद पर जॉब मिल गई। तब से वह वहीं पर जॉब कर रही थी। यहां स्कूल में ही वह अपने पति बलदेव सिंह व दो बेटों मनीष व अंकुश के साथ रहती थी। कुछ दिन पहले पौंटा साहिब में उसके रिश्तेदार की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने पर वह उसकी मौत पर शोक जताने के लिए 13 मई को अपने भांजे दीपक व छोटे बेटे अंकुश के साथ बाइक पर गांव फतेहगढ़ तुंबी में गई थी। सोमवार सुबह आठ बजे तक स्कूल पहुंचना था। इसलिए अलसुबह करीब छह बजे वे फतेहगढ़ तुंबी से बाइक पर अपने भांजे दीपक व बेटे के साथ गढ़ी बीरबल स्कूल लौट रही थी। बाइक दीपक चला रहा था। दीपक ने बताया कि करीब सात बजे जब वे शहर के बीच से निकल रहे नेशनल हाईवे 73 पर कन्हैया साहिब चौक और संत निश्चल सिंह स्कूल के बीच पहुंचे तो एक लाइन में चार ट्रॉले चल रहे थे। उसने सबसे पीछे चल रहे ट्रॉले को ओवरटेक किया। जैसे ही वह उससे आगे निकली तो तेज रफ्तार ट्राला चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे बाइक सहित सड़क पर गिर गए। बाइक पर सबसे पीछे बैठी उसकी मामी भतेरी देवी ट्रॉले के आगे गिरी, जबकि वे दूसरी तरफ गिरे। ट्रॉला उसकी मामी को कुचलता हुआ आगे निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


शव टुकड़ों में बंटा, कपड़ों में लपेट पहुंचे अस्पताल
20 टायरी ट्रॉले महिला को पेट से नीचे कुचलता हुआ आगे निकल दिया। एक तरफ के दस टायरों से कुचले जाने पर महिला का शव टुकड़ों में बंटकर सड़क पर बिखर गया। सड़क पर गिरे दीपक व अंकुश तुरंत सड़क से उठे। अपनी चोटों को भूल दोनों ने सड़कों पर बिखरे महिला के शव को समेटा और नीचे से कपड़ों में बांधकर उसे बाइक पर रखा। दोनों उसे घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर शहर के गाबा अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसकी मौत होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोक जताया
हादसे में भतेरी देवी की मौत होने की सूचना गढ़ी बीरबल स्कूल में आठ बजे पहुंच गई। प्रिंसिपल बीरसिंह राणा, अन्य स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने उसकी मौत पर प्रार्थना में दो मिनट का शोक जताया। इसके बाद प्रिंसिपल बीर सिंह, टीचर पूजा, नीलम, कविता, नरेंद्र, गौतम, जगभूषण आदि स्टाफ सदस्य पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के प्रति सांत्वना जताई।

मां की मौत के बाद बहन ने संभाला था घर
मृतका भतेरी देवी के भाई सुशील ने बताया कि उनकी मां की बचपन में ही मौत हो गई थी। उनके जाने के बाद बहन ने ही घर को संभाला। उनके पिता पाला राम गांव के सरकारी स्कूल में पीयन का काम करते हैं। उनकी बहन उनके साथ काम में हाथ बटाती थी और माली के पद पर काम करती थी। इसके बाद उसका पति व बच्चे भी वहीं आकर रहने लग गए थे।

एक सप्ताह में 11 मौत
12 मई को बीकेडी रोड पर नत्थनपुर के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार सालापुर निवासी अमरीश की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त परमाल घायल हो गया।
- नौ मई की सुबह एनएच 73ए पर मानकपुर के पास 18 टायरी ट्रॉले ने साइकिल सवार उद्यमगढ़ निवासी बिंदू को कुचल दिया था, जबकि उसकी बेटी कोमल घायल हो गई थी।
- नौ मई को ही अंबाला जगाधरी मार्ग पर कैल के नजदीक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बिलासपुर निवासी नकुल की मौत हो गई थी।
- आठ मई को नवनिर्मित बाईपास पर मंडौली के पास कार व ट्रैक्टर की टक्कर में कार सवार पंजाब के फिरोजपुर निवासी रेखा की मौत हो गई थी। जबकि उसका पति रमेश कुमार व रिश्तेदार किशोर घायल हो गए थे।
- सात मई की शाम को तेजली खेल परिसर के पास साइकिल व बाइक की टक्कर में बाइक सवार नयागांव निवासी सुखजिंद्र की मौत हो गई थी।
- सात मई को नवनिर्मित बाइपास पर गांव तिगरा के पास कैंटर व ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में कैंटर चालक निर्मल सिंह की मौत हो गई।
- छह मई की रात को जठलाना रोड पर खजूरी गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार करनाल के गांव मौमुद्दीनपुर निवासी संदीप व विनोद की मौत हो गई थी।

- छह मई को एनएच 73ए पर अराइयांवाला गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार यमुनानगर निवासी संजीव मदान की मौत।
- पांच मई की रात को जठलाना रोड पर कार की टक्कर से साइकिल सवार नाहरपुर निवासी जयराम की मौत।
---------

कन्हैया साहब चौक पर हुए हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
- इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।

फोटो : 11, 12 व 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed