{"_id":"5af9d8984f1c1bd3408b54a7","slug":"152632334919-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने थाने में किया हंगामा, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने थाने में किया हंगामा, दिया धरना
Updated Tue, 15 May 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने थाने में किया हंगामा, दिया धरना
- दो एकड़ जमीन में मिट्टी भराई का काम करने के बाद 18 लाख की पेमेंट न मिलने पर 17 अप्रैल की रात को ठेकेदार ने जहरीला पदार्थ निगल किया था सुसाइड
- गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया था हंगामा, 28 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर दरी बिछाकर थाने में बैठे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
दुसानी निवासी ठेकेदार कुनाल सुसाइड मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर भड़के परिजनों व ग्रामीणों ने सोमवार को थाना सदर यमुनानगर में जमकर हंगामा किया। ग्रामीण थाने के अंदर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों ने यहां नेशनल हाईवे जाम करने की धमकी दी। सूचना मिलने पर डीएसपी देशराज मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया। ग्रामीणों ने पुलिस को चार दिन का अल्टीमेटम दिया और चेतावनी दी कि यदि इस दौरान आरोपी की गिरफ्तारी न हुई तो वे थाने के सामने नेशनल हाईवे जाम करेंगे।
गांव मंडौली निवासी कुनाल मिट्टी भराई का काम करते थे। कुछ माह पूर्व उसने अमरपुरी कॉलोनी निवासी दीपक राणा से मिट्टी भराई का 45 लाख रुपये का ठेका दिया था। काम पूरा करने के बाद भी उसे पूरी पेमेंट नहीं दी। 18 लाख रुपये की पेमेंट रुकी होने से परेशान कुनाल ने 16 अप्रैल को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। उसके पास से बरामद किए गए सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेवार अमरपुरी कॉलोनी निवासी दीपक राणा को ठहराया था। मामले में तब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया था। तब से आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।
बॉक्स
आरोपी के साथ मिली हुई है पुलिस :
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक कुनाल की मां कृष्णादेवी, मामा दासराम, दर्शनलाल, जिला परिषद मेंबर धर्मपाल तिगरा, लाल सिंह कैत, रिंकू समेत अन्य लोग सोमवार सुबह ही थाने पहुंच गए थे। यहां उन्होंने वहां पर नारेबाजी कर दी और थाने में बैठ गए। उनका कहना था कि पुलिस आरोपी से मिली हुई है। उसे इसलिए गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। पीड़ित परिवार इंसाफ के लिए भटक रहा है। डीएसपी देसराज ने उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उसके घर पर पुलिस टीमें दबिश दे रही है। तीन से चार दिन में उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
आरोपी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार : डीएसपी
डीएसपी देसराज का कहना है कि मंडौली के कुनाल सुसाइड केस के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कुछ लोग सोमवार को थाने पहुंचे थे। उन्हें समझाकर शांत कर दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फोटो : 26 व 27