फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की जरूरत अब, तीन दिन से झाडू लगाने वाले नेता गायब

प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की जरूरत अब, तीन दिन से झाडू लगाने वाले नेता गायब

Sat, 12 May 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की जरूरत अब, तीन दिन से झाडू लगाने वाले नेता गायब
हड़ताल से बिगड़ रहे हालात, लोग पूछ रहे कहां गए स्वच्छता अभियान चलाने वाले
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल से दोनों शहरों में नहीं हो पा रहा पूरे कचरे का उठान, सड़ रहा 200 टन कचरा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
ट्विन सिटी की सफाई का जिम्मा संभाले 665 में से 370 सफाई कर्मियों के तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहने से व्यवस्था चरमरा गई। मांगों को लेकर सरकार की ओर से कोई बातचीत न हो पाने पर सफाई कर्मियों ने हड़ताल तीन दिन और बढ़ा दी है। यानि अगले तीन दिन शहर में सफाई के हालात और बिगड़ सकते हैं। हालांकि नगर निगम ठेकेदार से सफाई व उठान कार्य करावा रहा है। इसके बावजूद रोज 150 टन कचरा उगल रहे दोनों शहरों से पूरे कचरे का उठान नहीं हो पा रहा है। आलम ये है कि कूड़ेदानों सहित सड़कों व गलियों में कूड़े के ढेर लगे हैं।
तीन दिन के कुल 450 टन कचरे में ठेकेदार ने 12 ट्रॉलियों से महज 250 का ही उठान किया है, जबकि 200 टन कचरा खुले में सड़ रहा है। इससे उठती दुर्गंध व मक्खी-मच्छरों की दिक्कतों से लोग दो-चार हो रहे हैं। राजेश कुमार, राजकुमार उप्पल, संतोष शर्मा, राकेश ने कहा कि शहर में जगह-जगह कूड़ेदान गंदगी से अटे हैं। सड़कों व गलियों में लगे कूड़े के ढेर लगे हैं। इनसे उठती दुर्गंध व पनपते मक्खी-मच्छर बीमारी की वजह बन सकते हैं।
विज्ञापन


तीन दिन और रहेगी हड़ताल
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्वकर्मचारी संघ के शाखा प्रधान राजकुमगार धारीवाल व साचिव प्रवेश परोचा ने कहा कि सरकार से मांगों को लेकर बात नहीं हो पाई है, इसके चलते तीन दिन और हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया है। फिर भी सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो हड़ताल अनिश्चितकालीन हो जाएगी। तीसरे दिन भी नगर निगम कार्यालय के समक्ष 370 सफाई कर्मियों सहित 95 फायर ब्रिगेड कर्मियों ने हड़ताल में शामिल हो सरकार विरोधी नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता अब निकले झाडू लेकर, पता चले क्या होती गंदगी
शहर को सही मायने में इस समय स्वच्छता अभियान की जरूरत है। अब भाजपा नेता झाडू लेकर बाहर निकले तो उन्हें पता लगेगा कि गंदगी क्या होती है, लेकिन बीजेपी नेता सफाई करने के नाम पर साफ जगहों पर ही झाडू लेकर फोटो खिंचवाने तक ही सीमित रहे हैं।
-दिलबाग सिंह, पूर्व इनेलो विधायक, यमुनानगर।
---
सफाई कर्मी अचानक हड़ताल पर चले गए। व्यवस्था सुचारु रखने में समय लगता है। शहरवासियों को दिक्कत न हो, इसके लिए निगम अधिकारियों को निर्देश दे दिए थे कि ठेकेदार से सफाई व कचरे के उठान कराए। सप्ताह में एक दिन स्वच्छता को देते हुए अधिकारी व जनप्रतिनिधि स्वयं शहर की सफाई करेंगे।

-घनश्यामदास अरोड़ा, विधायक
---
सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कुछ हद तक काम बाधित हुआ है। जहां कहीं भी गंदगी है, ठेकेदार से सफाई व कचरे का उठान कराया जा रहा है। शहर के लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।
- गिरीश अरोड़ा, डीसी एवं नगर निगम कमिश्नर, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed