फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ट्रक की चपेट में आने से मां के इकलौते बेटे की मौत

ट्रक की चपेट में आने से मां के इकलौते बेटे की मौत

Thu, 10 May 2018 01:25 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से मां के इकलौते बेटे की मौत
ट्रक की चपेट में आने से मां के इकलौते बेटे की मौत
विज्ञापन

नानी के घर जा रहा था युवक, पुलिस ने ट्रक चालक पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 73 (अंबाला-जगाधरी) पर कैल स्थित कचरा ठोस प्रबंधन प्लांट के नजदीक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। युवक अपने मां का इकलौता बेटा था। पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

बिलासपुर निवासी जयकुमार ने बताया कि उसकी भतीजा नकुल (19) मंगलवार को बाइक पर किसी काम से चिट्टा मंदिर के पास आया था। काम समाप्त करके वह बाइक से बराड़ा अपनी नानी के घर जा रहा था। अंबाला जगाधरी मार्ग पर गांव कैल स्थित कचरा प्लांट के नजदीक तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अंबाला मार्ग बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मार्ग को सुचारू कराया। जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर शिनाख्त हुई। परिजनों को सूचित किया। बुधवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed