{"_id":"5af3521d4f1c1b86098b946e","slug":"1525895707155-11-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीकर ने 5 लाख से बने अंबेडकर भवन का किया उद्घाटन, सामुदायिक केंद्र हेतू 11 लाख्र देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीकर ने 5 लाख से बने अंबेडकर भवन का किया उद्घाटन, सामुदायिक केंद्र हेतू 11 लाख्र देने की घोषणा
Updated Thu, 10 May 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पीकर ने 5 लाख से बने अंबेडकर भवन का किया उद्घाटन, सामुदायिक केंद्र हेतू 11 लाख देने की घोषणा
यमुनानगर। विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल ने मांडखेड़ी, मीरपुर, पंजेटो व मुंडाखेडा गांवों का दौरा कर पूरे हुए विकास कार्यों का जायजा लिया और गांवों में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी ली। गांव मांडखेडी में जिला योजना के तहत 5 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित डॉ. भीमराव अंबेडर भवन का उद्घाटन भी किया और सामुदायिक केंद्र के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषण की। गांव मीरपुर में होने वाले विकास कार्यों के लिए पांच लाख रुपये व गांव पंजेटो में चौपाल की मरम्मत के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। जिला परिषद् की अध्यक्षा रेणूबाला ने मौके पर कहा कि युवा पीढ़ी नशे की ओर अग्रसर हो रही है। यदि समय रहते हमें अपने बच्चों की ओर ध्यान नहीं दिया तो इससे न तो समाज का भला होगा और न ही बच्चों का, इसलिए हमें समय रहते अपने बच्चों की ओर विशेष तौर पर ध्यान देना होगा। इस दौरान गांवों के लोगों ने अपनी समस्याएं भी विधानसभा स्पीकर के सामने रखीं, जिनमें मांडखेडी गांव के सरपंच रामदास ने गांव में पशुओं का अस्पताल, बीपीएल सर्वे करवाने की मांग, पेंशन, मांडखेड़ी से सलेमपुर सड़क का कार्य शुरू करवाने, गांव मीरपुर पंचायत ने भेडथल से पंजेटो सडक़, गांव की फिरनी पक्की करवाने, शिव मंदिर से गली पक्की करवाने व गांव पंजेटो में मेन रोड से सोमवती के घर तक पक्की गली का निर्माण करवाने व मुण्डाखेडा निवासी वेद पाल पुत्र राजकुमार अपनी बीमारी का ईलाज करवाने आदि मांगें रखीं। मौके पर भाजपा के एससी मोर्चा के प्रधान ऋषिपाल इंजीनियर, एसईपीओ साहब सिंह, जेई देवंद्र शर्मा व दिनेश कुमार, मांडखेड़ी के सरपंच रामदास, मुंडाखेड़ा की सरपंच जोगिंद्रो देवी, राजवंत, कुलबीर सिंह सरपंच खदरी, कुलदीप सिंह राणा, रामचंद्र, अशोक कुमार कर्मजीत, सुशील मित्तल, रमेश चाहडो, रामकुमार खदरी, कुलदीप सिंह, पाला राम, रणधीर सिंह, कंवरपाल मास्टर आदि मौजूद रहे।