{"_id":"5a5618714f1c1b18758b58dd","slug":"15155919704-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चुरा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने घर का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चुरा ले गए चोर
Updated Wed, 10 Jan 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सूने घर का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चुरा ले गए चोर
लक्ष्मी नगर कैंप की घटना, वारदात के समय काम से बाहर गया हुआ था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। कैंप की लक्ष्मी नगर कॉलोनी से चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। वारदात के समय परिवार सदस्य काम से बाहर गए हुए थे। पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लक्ष्मी नगर कालोनी निवासी विक्रमजीत सिंह ने फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आठ जनवरी को घर का ताला लगाकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। जब वह वापस लौटा तो अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था और उसके अंदर का सामान गायब था। कुछ सामान व कपड़े कमरे में बिखरे हुए थे। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने अलमारी में रखी 30 हजार रुपये की नकदी, सोने की दो चेन और तीन अंगुठियां गायब थी। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। फर्कपुर पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। टीम सदस्यों ने संदिग्ध स्थानों की जांच की। वहीं पुलिस ने चोरी के बारे में जानकारी हासिल की। मामले की जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
इनसर्ट
गीता कॉलोनी व गारमेंट शॉप के बाहर से बाइक चोरी :
यमुनानगर। चोरों ने अलग अलग स्थानों से दो बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शर्मा कालोनी कैंप निवासी पंकज सपरा ने बताया कि वह बाइक पर रेलवे रोड स्थित बतरा गारमेंट शॉप पर खरीददारी करने के लिए गया था। उसने बाइक दुकान के बाहर खड़ी की थी। करीब आधे घंटे के बाद जब वह वापस लौटा तो वहां से बाइक गायब थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कुछ भी पता नहीं चला। उसने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, गांव खुदर्बन निवासी कैलाशचंद ने बताया कि चोरों ने उसकी बाइक को गीता कॉलोनी रादौर से चोरी कर ली। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।