{"_id":"5a53c4d34f1c1bd5178b59ea","slug":"15154394903-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को रेत बेचने का ठेका देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को रेत बेचने का ठेका देने की मांग
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किसानों को रेत बेचने का ठेका देने की मांग
रादौर। हरियाणा एंटी करप्शन सोसायटी की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर किसानों की यमुना नदी में समाई भूमि पर पड़ी रेत बेचने का ठेका प्रभावित किसानों को दिये जाने की मांग की गई है। सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट वरयामसिंह ने कहा कि हर वर्ष यमुनानदी में बाढ़ आने से क्षेत्र के हजारों किसानों की भूमि यमुना नदी में समा चुकी है। भूमि के ऊपर कई फुट रेत जमा हो चुकी है। जिस कारण भूमि खेती करने लायक नहीं बची है। भूमि पर रेत जमा होने से प्रभावित किसान केवल कागजों में भूमि के मालिक बनकर रह गए हैं। भूमिहीन हुए किसानों की हालत दयनीय हैं। ऐसे किसान जिनकी भूमि यमुना नदी में समां चुकी है। सरकार ऐसे किसानों की मदद करें। सरकार यमुनानदी में प्रभावित किसानों की भूमि पर पड़ी रेत को बेचने का ठेका प्रभावित किसानों को देकर उनकी आर्थिक हालत ठीक करने में मदद करे।