फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दस से अधिक परिवारों ने आरएसएस के वर्ग में शिक्षार्थियों के साथ किया भोजन

दस से अधिक परिवारों ने आरएसएस के वर्ग में शिक्षार्थियों के साथ किया भोजन

Tue, 09 Jan 2018 12:51 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
दस से अधिक परिवारों ने आरएसएस के वर्ग में शिक्षार्थियों के साथ किया भोजन

विज्ञापन
दस से अधिक परिवारों ने आरएसएस के वर्ग में शिक्षार्थियों के साथ किया भोजन
यमुनानगर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यमुनानगर के द्वारा बुडिय़ा में प्राथमिक शिक्षा वर्ग का आयोजन किया गया। सात दिनों तक चलने वाले इस वर्ग के समापन से पहले मातृ-हस्त भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समाज के दस से भी अधिक परिवारों ने वर्ग में पहुंच कर शिक्षार्थियों के साथ भोजन किया और उनका कुशल क्षेम पूछा साथ ही आपस में एक-दूसरे का परिचय भी प्राप्त किया।

मातृ हस्त भोजन के दौरान जिला के सह-संघ चालक सेवा राम ने शिक्षार्थियों और परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से राष्ट्रीय व सामाजिक स्तर पर चुनौतियां खड़ी हुई है, ऐसे में संघ के स्वयं सेवक का दायित्व समाज व राष्ट्र के प्रति और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषियों, मनीषियों और महापुरूषों ने कभी भी व्यक्ति-व्यक्ति के बीच किसी भी आधार पर भेदभाव नही करने का संदेश दिया है। दस भी अधिक परिवारों की माताओं, बहनों, किशोरों, तरूणों व अभिभावको ने वर्ग में भाग ले रहे शिक्षार्थियों को अपने हाथों से भोजन करवाया तथा अपने-अपने घरों से लाए हुए पकवान व मिष्ठान खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कंवरपाल सिंह, गौरव काम्बोज, विनोद काम्बोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed