फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बिजली उपभोक्ताओं के पास जाकर रीडिंग नोट करने के साथ मीटर रीडर को खींचनी होगी मीटर की फोटो

बिजली उपभोक्ताओं के पास जाकर रीडिंग नोट करने के साथ मीटर रीडर को खींचनी होगी मीटर की फोटो

Sat, 06 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं के पास जाकर रीडिंग नोट करने के साथ मीटर रीडर को खींचनी होगी मीटर की फोटो
अब रुकेगी मनमर्जी मीटर रीडिंग की गड़बड़ी
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं के पास जाकर रीडिंग नोट करने के साथ मीटर रीडर को खींचना होगा मीटर का फोटो
अमर उजाला ने उठाया था बिजली बिलों में गड़बड़ी का मुद्दा, बिजली निगम की सख्ती पर तैयार की गई योजना
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिलेभर में गलत रीडिंग होने पर बिजली बिलों की गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं। बिजली उपभोक्ताओं का आरोप है रीडिंग लिए बगैर ही संबंधित कंपनी ने मनमर्जी से रीडिंग लगाकर बिल बना दिए। अमर उजाला ने मुद्दे पर कई दिन सीरीज चलाकर समाचार प्रकाशित किए। इन पर संज्ञान लेते हुए बिजली निगम ने मीटर रीडिंग व बिल बांटने में लगी एआरबीडी आर्यन कंपनी को सख्त निर्देश दिए। इस पर कंपनी ने स्मार्ट फोटोग्राफी बिलिंग योजना तैयार की है। इसके तहत उपभोक्ताओं के घर जाकर रीडिंग नोट करने के साथ मीटर रीडर को मीटर की फोटो खिंचना भी अनिवार्य कर दिया है। रीडर की ओर से नोट रीडिंग से फोटो में आ रही मीटर रीडिंग का मिलान कर बिल बनाया व भेजा जाएगा।
बता दें कि पहले बिजली निगम की ओर से पूर्व सैनिकों को मीटर रीडिंग लेने व बिल बांटने का काम दिया गया था। बिजली निगम ने इस व्यवस्था को बदल बीते अक्तूबर माह में मीटर रीडिंग व बिल बांटने का काम निजी कंपनी एमआरबीडी आर्यन को दे दिया। जबकि कैश लेने का काम भी निजी कंपनी ईपे को दिया गया है। कंपनी द्वारा दिसंबर में दो माह के बनाए बिलों में गलत रीडिंग देख उपभोक्ताओं के होश उड़ गए। चूंकि जिलेभर में काफी संख्या ऐसे उपभोक्ताओं की है, जिनके अब के बिल बीते बिलों की तुलाना में कई गुना अधिक रकम लगा दी गई। वहीं, कई उपभोक्ताओं को बिल भरने की अंतिम तारीख के बाद भी बिल नहीं मिल पाए और कुछ को अंतिम तारीख से महज एक दिन पहले भारी-भरकम बिल घरों पर न देकर एक जगह बुलाकर थमा दिए गए। इन्हीं परेशानियों से तंग होकर उपभोक्ता बिजली निगम अफसरों के पास पहुंचे और बिल भरने की लास्ट डेट निकलने पर जुर्माना न लगाए जाने की गुहार लगाई। इस पर बिजली निगम ने जिन उपभोक्ताओं के बिलों में गड़बड़ी हुई, उनसे जुर्माना न वसूलने की बात कही। साथ ही कंपनी को दो माह में व्यवस्था में सुधार करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


निगम की सख्ती के बाद व्यवस्था सुधारने में लगी कंपनी
बिजली निगम की सख्ती के बाद कंपनी व्यवस्था सुधरने में लगी है। इसके तहत अब कंपनी स्मार्ट फोटोग्राफी बिलिंग योजना को अमल में लाएगी। इसके तहत मीटर रीडर को बिजली उपभोक्ता के घर जाकर मीटर रीडिंग के साथ मीटर की फोटो भी करनी होगी। यह फोटो मीटर रीडर एंड्रॉयड मोबाइल पर लोड एप में डालेगा, जिसे देख कर्मी आसानी से सटीक रीडिंग अंकित कर बिल बना सकेगा। एमआरबीडी आर्यन कंपनी के प्रोजेक्ट सुपरवाइजर विक्रम सिंह का कहना है कि बिल सीधे सेक्शन के कंप्यूटर से जुड़े होने पर रीडिंग अपने आप दर्ज हो जाएगी। रीडिंग लेने वाले कंपनी के कर्मचारी गड़बड़ी नहीं कर पाएंगे और मीटर में दर्ज रीडिंग के आधार पर सटीक बिल बनाया जा सकेगा। इसके लिए कंपनी द्वारा मीटरों पर बार कोर्ड भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं चलेगी साठगांठ व तुरंत बदल पाएंगे खराब मीटर
स्मार्ट फोटोग्राफी बिलिंग योजना शुरू होने से रीडर व उपभोक्ता के बीच होने वाली साठगांठ भी खत्म होगी। अब योजना के तहत मीटर रीडर पर मीटर की फोटो खिंचने का नियम अनिवार्य होने पर ऐसा नहीं होगा। वहीं, मीटर की फोटोग्राफी से बिजली निगम को भी फायदा होगा, क्योंकि फोटो से मीटर खराब की जानकारी भी निगम को मिल जाएगी और तुरंत मीटर बदल पाएंगे।

स्मार्ट फोटोग्राफी बिलिंग योजना तैयार की जा चुकी है, इसे क्रियान्वित किया जा रहा है।
-रोहित कुकरेजा, जोनल प्रोजेक्ट मैनेजर, एमआरबीडी आर्यन कंपनी।
--
उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित कंपनी को बिलों की व्यवस्था ठीक करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
-एके गर्ग, एसई, बिजली निगम, यमुनानगर।
फोटो-21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed