{"_id":"5a4fc6924f1c1b3d198b51a0","slug":"15151777903-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट हाईवे पर पलटा बुरादे से भरा ट्रक, चार घंटे जाम रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट हाईवे पर पलटा बुरादे से भरा ट्रक, चार घंटे जाम रहा हाईवे
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट हाईवे पर पलटा ट्रक, चार घंटे जाम
यमुनानगर। सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर कैंप के नजदीक एक बुरादे से भरा ट्रक कार और दो बाइक पर पलट गया। कांटा कराने के बाद ट्रक रांग साइड में चल रहा था। सामने से कार के आने पर अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से कार के अलावा दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, नजदीक से गुजर रहे दो लोग बाल बाल बच गए। सड़क पर ट्रक पलटने से हाईवे पर करीब चार घंटे जाम लगा रहा। जाम में शव वाहन भी फंस गया। हालांकि बाद में उसे नो एंट्री के रास्ते श्मशान घाट तक पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक का चालान कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शी कैंप निवासी जगतार सिंह और नरेश ने बताया कि शुक्रवार सुबह लकड़ी की खोई से भरा एक ट्रक कैंप के नजदीक कांटा करवाकर कुरुक्षेत्र की साइड से गलत दिशा में आ रहा था। जैसे ही ट्रक डाक्टर पंजेटा नर्सिंग होम के नजदीक पहुंचा तो सामने से कार आई। इसे देख ट्रक चालक घबरा गया और अपना नियंत्रण खो गया। देखते ही देखते सड़क पर पलट गया। यह ट्रक जिस कार को देख चालक अनियंत्रित हुआ था, उसी कार के अगले हिस्से पर पलटा। जिससे कार चालक विशाल शर्मा बाल-बाल बच गया। अगर ट्रक कार के ऊपर पलटता तो चालक की जान जा सकती थी। इसके अलावा सड़क किनारे खड़ी दो बाइक भी ट्रक नीचे दब गया। इसके अलावा सड़क किनारे चल रहे दो युवक बाल बाल बच गए। ट्रक को पलटते देखते उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। इससे यहां पर कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। ट्रक पलटने की वजह से स्टेट हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इसमें सैकड़ों ट्रक, कार, ट्रैक्टर ट्रॉली, रोडवेज बसों व अन्य वाहन शामिल थे। इस जाम में शव वाहन भी फंस गया। बाद में बड़ी मशक्कत के बाद शव वाहन को रॉंग साइड में निकाला गया और रांग साइड के माध्यम से जम्मू कॉलोनी के श्मशान घाट में पहुंचाया गया। ट्रक पलटने की सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को साइड में करवाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब चार घंटें तक स्टेट हाईवे पर जाम लगा रहा।
कार चालक विशाल शर्मा ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह अपने काम से जा रहा था। जैसे ही वह पंजेटा नर्सिंग होम के नजदीक पहुंचा तो सामने से रांग साइड में आ रहा ट्रक अचानक पलट गया। उसे लगा कि ट्रक उसकी कार पर पलटेगा। यह दृश्य देख वह अपनी सुधबुध खो गया, उसकी सांसें रुकी की रुकी रह गई। उसने तुरंत ब्रेक लगाए। ब्रेक लगाते ही ट्रक उसकी कार के अगले हिस्से पर पलट गया। यदि वह ब्रेक नहीं लगाता तो ट्रक उसकी पूरी कार पर गिरता। जिससे उसकी जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
तीन किलोमीटर तक लगा जाम
हादसे के बाद करीब तीन किलोमीटर तक जाम लग गया। कुछ वाहनों चालकों ने रांग साइड से निकलने का प्रयास किया तो दूसरी साइड में भी जाम लगा गया। हालांकि बाद में ट्रैफिक पुलिस के आने से दूसरी साइड को क्लीयर किया गया। जाम एक शव वाहन भी फंस गया। जिसे डिवाडर कट से निकालकर रांग साइड से श्मशान घाट तक पहुुंचाया गया। जाम में फंसने से सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रक का किया चालान : निर्मल
ट्रैफिक एसएचओ निर्मल सिंह का कहना है कि ट्रक गलत दिशा में चल रहा था। सामने से कार के आने से अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक का चालान किया गया है। चालक मौके से फरार है। जाम खुलवा दिया गया था।
फोटो : 30 से 35