फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   किसानों ने निकाला रोष मार्च, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

किसानों ने निकाला रोष मार्च, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Thu, 04 Jan 2018 11:50 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने निकाला रोष मार्च, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
किसानों ने निकाला रोष मार्च, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

-रादौर में भी दादुपुर-नलवी नहर को बंद करने के फैसले का विरोध-
रादौर। सरकार द्वारा दादुपुर-नलवी नहर को बंद करने के फैसले का विरोध अब रादौर क्षेत्र में भी शुरू हो गया है। वीरवार को किसान नेता डॉ जरनैलसिंह पंजेटा, कमल चमरोडी, सुनील कौशल बरहेडी, राजेश दहिया व अर्जुन सुढैल के नेतृत्व में किसानों ने कांबोज धर्मशाला से लेकर बीडीपीओ कार्यालय तक रोष मार्च निकाला और सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। बाद में किसानों ने एसडीएम रादौर डॉ पूजाभारती को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर सरकार से दादुपुर-नलवी नहर को बंद करने के आदेश वापिस लिए जाने की की मांग की। साथ ही किसानों को कोर्ट के आदेश के अनुसार नहर की भूमि का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। किसानों ने घोषणा की कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो किसान भाजपा नेताओं को गांव में घुसने नहीं देंगे और आगामी चुनावों में भाजपा पार्टी को बुरी तरह से हराने का काम करेंगे। इस अवसर पर डॉ जरनैल सिंह पंजेटा व कमल चमरोडी ने कहा कि दादुपुर नलवी नहर उत्तर हरियाणा के किसानों की जीवन रेखा है। सरकार ने दादुपुर नलवी नहर को बंद करने की घोषणा करके किसानों की कमर तोडने का काम किया है। दादुपुर नलवी नहर बंद होने से भूमि जलस्तर तेजी से नीचे जाएगा। जिससे किसानो के लिए बिना पानी के खेती करना मुश्किल हो जाएगा। दादुपुर नलवी नहर से भूमि जलस्तर बना रहता है। जिससे किसानों को फायदा होता है। इस अवसर पर डॉ जरनैलसिंह पंजेटा, कमल चमरोडी, सुनील कौशल बरहेडी,राजेश दहिया, अर्जुन सुढैल, मनोज राणा पालेवाला, करनैल सिंह नंबरदार सढूरा, कु नाल कांबोज, राजेश,रोशन, कश्मीरासिंह, गुरदेव सिंह, प्रेम सिंह, जसबीर सिंह, सुरेश भागुमाजरा, दलबीर सिंह, प्रिंस, सूबे सिंह, अनूप व चंद्रभान आदि उपस्थित थे।
फोटो-10,11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed