फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   तेज रफ्तार व लापरवाहीं फिर पड़ी भारी, सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई

तेज रफ्तार व लापरवाहीं फिर पड़ी भारी, सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई

Sun, 24 Dec 2017 07:13 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार व लापरवाहीं फिर पड़ी भारी, सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई
तेज रफ्तार व लापरवाहीं फिर पड़ी भारी, सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई
विज्ञापन

नेशनल हाईवे 73 पर पुलिस लाइन व 73ए पर कलेसर के नजदीक हुए हादसे
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। तेज रफ्तार व लापरवाहीं के चलते हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पहला हादसा जगाधरी पौंटा नेशनल हाईवे 73ए पर कलेसर के नजदीक फैजपुर टी प्वाइंट पर हुआ। जहां महिंद्रा पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। दूसरा हादसा चंडीगढ़ रूड़की नेशनल हाईवे 73 पर पुलिस लाइन जगाधरी के नजदीक हुआ। यहां ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ लापरवाहीं से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कलेसर निवासी राजेश (20) शनिवार देर शाम अपनी मां निर्मला देवी के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से खिजराबाद आया था। काम समाप्त कर देर शाम को वापस घर लौट रहे थे। जगाधरी पौंटा नेशनल हाईवे 73ए पर जब वे कलेसर के फैजपुर टी प्वाइंट के पास पहुंचे तो सामने से आ रही पिकअप के साथ उनकी भिडंत हो गई। आमने सामने की हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पिकअप के साथ टक्कर लगते ही राजेश को सिर में चोट लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजेश के पीछे बैठी उसकी मां भी घायल हो गई। राहगिरों ने दोनों मां-बेटे को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने राजेश की मौत होने की पुष्टि की। जबकि उसकी मां निर्मला देवी की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई रिंकेश की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इनसर्ट
दूसरा हादसा :
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत :
चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर पुलिस लाइन के नजदीक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। गांव कैल निवासी गुरविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता मनीराम (46) शनिवार को किसी काम से जगाधरी गए थे। देर शाम करीब सात बजे वह वहां से बाइक पर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नेशनल हाईवे 73 पर पुलिस लाइन के नजदीक पहुंचे तो तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता मनीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने उसके पिता को गंभीर हालत में जगाधरी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट : हादसे की एक खबर और आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed