{"_id":"5a3fae154f1c1bcf6d8b5e7f","slug":"15141229281-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार, नौ सौ ग्राम चूरापोस्त बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार, नौ सौ ग्राम चूरापोस्त बरामद
Updated Sun, 24 Dec 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार, नौ सौ ग्राम चूरापोस्त बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अवैध नशीला पदार्थ लेकर बेचने जा रहे नशातस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 900 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर दिया।
बुडिय़ा पुलिस को शनिवार देर शाम सूचना मिली थी कि एक युवक कस्बे के नजदीक संदिग्ध हालत में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी से पुलिस ने 900 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ चूरापोस्त बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान शहर के कांसापुर मार्ग निवासी सचिन उर्फ चिंक्की के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।