फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   3 फरवरी को दिल्ली हाइवे जाम करने के लिए किसानों ने कसी कमर

3 फरवरी को दिल्ली हाइवे जाम करने के लिए किसानों ने कसी कमर

Sun, 24 Dec 2017 07:09 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
3 फरवरी को दिल्ली हाइवे जाम करने के लिए किसानों ने कसी कमर
23 फरवरी को दिल्ली हाइवे जाम करने के लिए किसानों ने कसी कमर
विज्ञापन

-भाकियू प्रदेशभर में कर रही गांवों के दौरे
रादौर। स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू कराने व किसानों का पूरा कर्जा माफ करवाने को लेकर प्रदेश के किसान 23 फरवरी को दिल्ली हाईवे जाम करने जा रहे हैं। इसको लेकर पूरे प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन की ओर से प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। भाकियू प्रदेश संयोजक बाबुराम गुंदयाना, जिला प्रधान संजू गुंदयाना व जिला युवा प्रधान संदीप टोपरा के नेतृत्व में किसानों ने क्षेत्र का दौरा कर किसानों को अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस दौरान किसान नेताओं ने गांव गलौली, हरनौल, अकबरपुर, सुढल, टेही में किसानों की बैठकें ली। किसान नेताओं ने कहा कि भाजपा में चुनावों से पहले किसानों से वादा किया था कि पार्टी जब सत्ता में आएगी तो सबसे पहले स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाएगा। लेकिन भाजपा ने वर्षों बाद भी वायदा नहीं निभाया। इसको लेकर देश के किसान सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा ने झूठा वादा कर किसानों के वोट हथियाने का काम किया है। वहीं देश का किसान कर्जमंद है। किसानों का कर्ज माफ करने की बजाए भाजपा सरकार पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रही है। जिससे किसानों का शोषण हो रहा है। स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू कराने व किसानों का पूरा कर्ज माफ कराने को लेकर अब आर-पार की लड़ाई होगी। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी की शाम को प्रदेश के हजारों किसान गन्नौर मंडी सोनीपत में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पहुंचेंगे। जिसके उपरांत 23फरवरी को किसान दिल्ली हाईवे को जाम कर रोष प्रदर्शन करेंगे। मौके पर बाबुराम गुंदयाना, संजू गुंदयाना, युवा प्रधान संदीप टोपरा, ब्लॉक प्रधान कर्ण बुबका, विक्र म टोपरा, हरपाल सुढल, करनैल सिंह अमलोहा, राम सिंह जत्थेदार, निर्मल कलेसरा, क र्मबीर मंसुरपुर, सुरेश भागुमाजरा, होशियार सिंह, धर्मपाल गुंदयाना, जोगिंद्र गुंदयाना, ईश्वर सिंह बसातिया, कृष्णपाल, मंदीप रोडछप्पर, बीराराम गलौली, प्रेम औरंगाबाद, संदीप सुढल, जगपाल सिंह, मोनु धानुपुरा, अनिल मंडेबर, हरी सिंह बुबका, जोगिंद्र सिली, रोशन अमलोहा आदि मौजूद रहे।
फोटो-10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed