फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दो देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूसों के साथ दो युवक गिरफ्तार

दो देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूसों के साथ दो युवक गिरफ्तार

Sun, 24 Dec 2017 07:09 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
दो देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूसों के साथ दो युवक गिरफ्तार
दो देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूसों के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। थाना छप्पर पुलिस ने मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक गश्त के दौरान अवैध हघिथयारों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आम्र्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड में आरोपियों से खुलासे होने की संभावना है।

थाना छप्पर पुलिस मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मुस्तफाबाद रेलवे क्रासिंग के नजदीक एक युवक को संदिग्ध हालत में देखा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़कर तलाशी ली तो उससे एक अवैध देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान मुस्तफाबाद निवासी कमलदीप उर्फ कमलू के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर थाना छप्पर की ओर जा ही रही थी कि गांव महेश्वरी टी प्वांइट पर पुलिस ने एक अन्य युवक को संदिग्ध हालत में भागते हुए देखा। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान इस युवक से भी पुलिस ने एक अवैध देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पूछताछ के दौरान युवक की पहचान हंगौली मार्ग निवासी मनीष के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आम्र्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया। मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed