फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   हाजाम ने बिगाड़ी ट्विन सिटी की यातायात व्यवस्था

हाजाम ने बिगाड़ी ट्विन सिटी की यातायात व्यवस्था

Sat, 23 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
हाजाम ने बिगाड़ी ट्विन सिटी की यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
जाम ने बिगाड़ी ट्विनसिटी की यातायात व्यवस्था
पुराना सहारनपुर रोड पर दो दिन से लगा है जाम
बाईपास पुल पर ट्रैक्टर-ट्राली खराब होने से 11 घंटे तक लगा जाम
10 किलोमीटर तक फंसे रहे वाहन
यमुनानगर। नेशनल हाइवे पर लगे जाम ने ट्विन सिटी को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। बाईपास पुल पर शुक्रवार देर रात 10 बजे गन्ने की ट्राली पलटने से लगा जाम शनिवार सुबह 9 बजे खुला। इस दौरान यमुनानगर व जगाधरी शहर से गुजरने वाले दोनों हाइवे पर करीब 10 किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे। उधर, एचटेट की परीक्षा होने के कारण शहर की सड़कों पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। पिछले 10 दिनों में बाईपास पुल पर गन्ने की ट्राली पलटने से दूसरी बार जाम लगा है।
बाईपास पुल के ऊपर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली का गुल्ला टूट गया, जिससे ट्राली सड़क के बीचों-बीच खड़ी हो गई। इससे हाइवे पर एक तरफ वाहनों का आवागमन बंद हो गया। एक तरफ यातायात सुचारू होने के कारण हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। रात भर ट्राली पुल के ऊपर खड़ी रही। इस दौरान जाम सहारनपुर रोड से लेकर जगाधरी में बुडिया चौक तक करीब 15 किलोमीटर तक लगा रहा। सुबह ट्राली को हटाए जाने के बाद यातायात बहाल हो पाया। बाईपास पुल पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली के कारण पिछले 10 दिनों में दूसरी बार जाम लगा है।
विज्ञापन

फोटो-31,32,33,34
बाक्स-
यमुनानगर से प्रतिदिन करनाल, कुरुक्षेत्र व दिल्ली की ओर हजारों की संख्या में यात्री बसों से सफर करते हैं। जाम लगने के कारण सुबह 9 बजे तक रोडवेज बसें शहर के बीच से होते हुए रादौर रोड रेलवे क्रासिंग से होकर गुजरी। वहीं, सहारनपुर से आने वाली बसें भर रादौर रोड रेलवे क्रासिंग से होते हुए शहर के बीच से निकली। इस कारण शहर में भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-37
बाक्स-
-पुराना सहारनपुर रोड पर दो दिनों से लगा है जाम-
-चार किलोमीटर की दूरी तय करने में लग रहे पांच घंटे-
पुराना सहारनपुर रोड पर पिछले दो दिनों से भी महाजाम की स्थिति बनी हुई है। अग्रसेन चौक की ओर से आने वाले वाहन बहरामपुर से थर्मल पावर प्लांट के आगे से होते हुए पांसरा फाटक क्रास कर सहारनपुर रोड पर आ रहे हैं। सहारनपुर की ओर से आकर अंबाला व पौंटा साहिब की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से आ रहे हैं। पिछले दो दिनों से बहरामपुर से पांसरा फाटक तक भारी जाम लग रहा है। हुडा सेक्टर 17 निवासी दीपक बंसल ने बताया कि उन्होंने किसी काम से सहारनपुर जाना था। बहरामपुर मे जाम लगा होने से उनकी कार जाम में फंस गई। उन्होने बताया कि बहरामपुर से पांसरा फाटक की दूरी करीब चार किलोमीटर है। जाम में फंसने के कारण इस दूरी को पार करने में उन्हें पांच घंटे लग गए। इस जाम से परेशान रत्नपुरा के लोगों ने शुक्रवार को सड़क पर जाम लगाने का मन बनाया। इसकी भनक लगते ही सदर पुलिस ने लोगों को समझाया कि रोड पर पहले ही जाम लगा है। सड़क पर जाम लगाने से स्थिति और खराब हो जाएगी। इसके बाद लोगों ने जाम की समस्या को डीसी से अवगत कराने का फैसला लिया।

फोटो-35,36
वर्जन-
बाइपास पुल व पुराना सहारनपुर रोड पर नहीं लगेगा जाम : ट्रैफिक इंस्पेक्टर
पुल पर एक और राइडर की रात में ड्यूटी लगा दी गई है। वहीं, पुल के नजदीक क्रेन खड़ी करवा दी गई है ताकि रात को पुल पर कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो तो उसे फौरन हटाया जा सके। बहरामपुर के नजदीक सड़क पर गड्ढा होने के कारण वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। इस कारण पुराना सहारनपुर रोड पर जाम लग रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क की मरम्मत कर रहा है। सोमवार तक सड़क बन जाएगी।
निर्मल सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed