फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव को लेकर निकाली प्रभातफेरी

गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव को लेकर निकाली प्रभातफेरी

Sat, 23 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव को लेकर निकाली प्रभातफेरी
गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव को लेकर निकाली प्रभातफेरी
विज्ञापन

यमुनानगर। रूप नगर लेबर कालोनी स्थित श्री गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से शनिवार सुबह प्रभात निकाली गई। प्रधान जोगिंद्र सिंह ने बताया कि 16 दिसं बर से लगातार प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को भी प्रभात फेरी निकाल जाएगी। यह कार्यक्रम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 351 वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि शनिवार को निकाली गई प्रभात फेरी रूप नगर कालोनी, राजेश कालोन, गांधी धाम होते हुए श्री नगर कालोनी पहुंची। श्री नगर कालोनी निवासियों ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। तरविन्द्र जीत सिंह, अमरजीत सिंह तथा ओंकार जीत सिंह ने प्रभात फेरी के साथ स ा श्रद्धालुओं के लिए जलपान व चाय की व्यवस्था की। विश्राम और सत्संग करने के पश्चात यह प्रभात फेरी वापिस गुरुद्वारा साहिब में पहुंची। महिला कीर्तन मंडली ने साहिबजादों की कुर्बानियों की गाथाओं को गाते हुए जयकारे लगाते हुए गुरु पर्व के लिए सभी को आमंत्रण दिए जा रहे थे। वहीं दूसरी और गुरुद्वारा पातशाही दसवीं, हनुमान गेट की और से 22 दिसंबर से प्रभात फेरियों की आरंभता की गई। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में यह प्रभात फेरियों 5 जनवरी तक जगाधरी के विभिन्न विभिन्न कालोनियों, गलियों, मोहल्लों में जाकर संगतों को निकाल करेंगी और 5 जनवरी को गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार में ज्यादा से ज्यादा सं या में पहुंचने के लिए अपील करेंगे। गुरुद्वारा के प्रधान सरदार करतार सिंह ने बताया कि 4 जनवरी दोपहर साढ़े 12 बजे जगाधरी में नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हजूरी रागी, ढाडी व कीर्तनी जत्थे सहिबजादों व गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डालेंगे और वीर रस से संगतों को निकाल करेंगे। इससे पूर्व 3 जनवरी को श्री अखंड साहिब पाठ का आरंभ होगा और 5 जून को यह पाठ संपूर्ण हो जाएगा। इसके उपरांत कीर्तन दरबार का आयोजन गुरुद्वारा में किया जाएगा।
फोटो-39
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed