{"_id":"5a3abc914f1c1bc9678c3108","slug":"151379895113-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे बजाने वालों से पहले बुलेट में उसे लगाने वालों की लगी क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे बजाने वालों से पहले बुलेट में उसे लगाने वालों की लगी क्लास
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पटाखे बजाने वालों से पहले बुलेट में उसे लगाने वालों की लगी क्लास
डीएसपी ने स्पेयर पार्ट्स बेचने वाले दुकानदारों की बैठक लेकर दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बुलेट बाइक से पटाखे बजाने की लगातार मिल रही शिकायतों पर पुलिस ग्राउंड लेवल पर कार्रवाई करने के मूड में है। एसपी के सख्त आदेश के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल कुमार ने पटाखे बजाने वालों से पहले बुलेट बाइक में उसे लगाने वाली की क्लास ली। उन्होंने अपने कार्यालय में स्पेयर पार्ट्स बेचने वाले दुकानदारों की बैठक लेकर सख्त चेतावनी दी कि वे अपनी दुकान पर बुलेट बाइक में पटाखे बजाने वाला न तो कोई यंत्र रखें और न ही उसे बेचे व बाइक में लगाएं। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी।
डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा बुलेट द्वारा पटाखे बजाने वाले युवकों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। उनके अलावा कोई मैकेनिक भी अगर बुलेट बाइक में पटाखे बजाने वाला कोई यंत्र लगाएगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बुलेट बाइक द्वारा सड़क पर पटाखे बजाने से आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है। अब ऐसे युवकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और बुलेट द्वारा पटाखे बजाने वाले युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम यातायात के नियमों का पालन करें।
बॉक्स
बुलेट बाइक के पटाखे से पॉश एरिया के लोगों परेशान:
बुलेट बाइक से पटाखे बजाने वालों से सबसे ज्यादा शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन, प्रेमनगर, सरनी चौक, छोटी लाइन के लोग परेशान हैं। इन क्षेत्रों में गर्ल्स स्कूल व कालेज भी हैं। बुलेट बाइक से पटाखे बजाने वालों में अधिकांश मनचले छात्राओं के कालेज के इर्द-गिर्द घूमते हुए बाइक से पटाखे बजाते हैं। इससे छात्राओं के अलावा अन्य राहगीर व वाहन चालकों को भी दिक्कत होती है। खासकर बुजुर्ग लोग बुलेट बाइक के पटाखे की आवाज सुन सहम जाते हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
18 दिसंबर को एसपी ने दिए थे सख्त आदेश: इससे पूर्व एसपी राजेश कालिया ने 18 दिसंबर को यातायात पुलिस व थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्जों को सख्त आदेश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में नाके लगाकर बुलेट बाइक द्वारा पटाखे बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि यदि कोई बाइक मैकेनिक भी बुलेट बाइक में पटाखे बजाने से संबंधित यंत्र लगाता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। इसी को मद्देनजर रख डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल कुमार ने अपने कार्यालय में स्पेयर पार्ट्स बेचने वाले दुकानदारों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए।