{"_id":"59a1c9fc4f1c1bce318b493a","slug":"150377522914-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने नामचर्चा घरों को कराया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने नामचर्चा घरों को कराया सील
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट की ताकत से एक्शन में पुलिस, 7 नाम चर्चा घर सील
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/बिलासपुर/खिजराबाद। पंजाब एवं चंडीगढ़ हाईकोर्ट की ताकत से शनिवार को हरियाणा पुलिस एक्शन में नजर आई। सक्रिय हुई पुलिस ने डेरा के सात नामचर्चा घरों को सील कर दिया। इस दरम्यान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल की मौजूदगी के चलते शांति भी कायम रही। सील किए गए नाम चर्चा घरों में रादौर, खिजराबाद, साढौरा, थाना छप्पर, बिलासपुर में एक-एक हैं। वहीं, एक भूखड़ी गांव के नजदीक और एक पुराना हमीदा का शामिल है। इधर, अफवाहें भी उड़ीं, कंट्रोल रूम में मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन में तोड़फोड़ की सूचना आई। पुलिस पहुंची तो सब सामान्य मिला।
नाम चर्चा घरों को सील करने के आदेश के बाद पुराना हमीदा में वाल्मीकि बस्ती में स्थित नाम चर्चा घर पर एसडीएम भारत भूषण, डीडीपीओ गगनदीप व नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार, हमीदा चौकी इंचार्ज भूपेंद्र राणा पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने डेरे में मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ की और नाम चर्चा घर की तलाशी ली। इस दौरान वहां कोई भी हथियार आदि नहीं मिला। फिर भी आदेश के मुताबिक प्रशासन ने गेट पर सील लगा दी। उधर, गांधी नगर में एक डेरा समर्थक के घर में भी सत्संग किया जाता था। एसएचओ फर्कपुर, बीडीपीओ व पटवारी सतीश पुलिस बल के साथ यहां आए। घर होने के कारण प्रशासन ने इसे सील नहीं किया। हालांकि डेरा समर्थक को हिदायत दी कि घर में सत्संग न किया जाए और न ही डेरा समर्थक इकट्ठा हों।
धौलरा में सामान की लिस्ट बनाकर की कार्रवाई
रादौर। शनिवार को प्रशासन के अधिकारियों ने तहसीलदार अशोक कुमार व एसएचओ रादौर बलराज सिंह के नेतृत्व में एसके रोड पर धौलरा में स्थित नामचर्चा घर में किसी को घुसने तक नहीं दिया। लगभग 12 बजे प्रशासन के अधिकारियों के पास डेरे को सील करने के आदेश आते ही अधिकारियों ने नाम चर्चा घर के अंदर घुसकर डेरे में रखे सामान को खंगाला। डेरा समर्थक हरीश सेतिया, भंगीदास मास्टर दर्शनलाल, जसवंत सिंह इंसा, कंवर भान चमरोड़ी आदि की उपस्थिति में प्रशासन के अधिकारियों ने नाम चर्चा घर में रखे सामान की सूची तैयार की। इस दौरान अधिकारियों ने नामचर्चा घर के दो घरों में रखे पंखों, एलईडी, अलमारियों, साउंड सिस्टम, कैमरों, मेजों, कुर्सियों, दीवान आदि की लिस्ट तैयार की। इसके बाद प्रशासन के अधिकारियों ने नमचर्चा घर के दोनों कमरों, रसोई व टयूबवेल के कमरों पर सील लगा दी।
विज्ञापन
चौराही रोड पर स्थित नामचर्चा घर को किया सील
बिलासपुर। बिलासपुर के चौराही रोड स्थित डेरा सच्चा सौदा के नामचर्चा घर को सील करने की कार्रवाई के दौरान मौके पर बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बिलासपुर एसडीएम नवीन आहूजा, तहसीलदार चंद्रमोहन बिश्नोई, डीएसपी रणधीर सिंह, एसएचओ दीदार सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उनके साथ महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहे। बिलासपुर डीएसपी रणधीर सिंह ने बताया कि, नामचर्चा घर पर एचसी जुल्फकार को पुलिस दल के साथ सुरक्षा के लिए लगाया गया है और निर्देश हैं कि आसपास यदि कोई भी अनजान व्यक्ति दिखाई दे तो उससे पूछताछ करें और पुलिस थाने में सूचित करें। डेरे के सामान को एक कमरे में रख डेरे के मेन गेट सहित अन्य गेट व कमरों को सील कर दिया गया। इस मौके पर एएसआई शेरपाल, एसए सुरेंद्र कुमार, पंचायत अधिकारी सुशील मंगला, पटवारी सुशील सैनी, नंबरदार बृजेश बक्शी मौजूद रहे।
गेट न होने से डंडे लगाकर बंद किया नाम चर्चा घर
खंड सरस्वती नगर में गांव तलाकौर रोड पर स्थित नाम चर्चा घर को प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस बल ने सील कर दिया। यह नाम चर्चा घर सबीलपुर मोड़ के नजदीक स्थित है। तहसीलदार सरस्वती नगर जोधराम के अलावा एसएचओ सरस्वती नगर पुलिस बल के साथ मौके पर आए थे। उन्होंने नाम चर्चा घर की तलाशी ली। नाम चर्चा घर का गेट न होनेे के कारण पुलिस ने डंडे लगा दिए ताकि कोई भीतर आ-जा न सके। वहीं, कुछ पुलिस कर्मियों की वहां ड्यूटी लगा दी गई।
डेरा समर्थकों के गांवों पर पुलिस की नजर
खिजराबाद। जगाधरी-पौंटा मार्ग पर किशनपुरा स्थित डेरा सच्चा सौदा के नाम चर्चा घर को सील करने की कार्रवाई के लिए खिजराबाद थाना प्रभारी शीशपाल वालिया पुलिस बल समेत पहुंचे। सुबह करीब साढ़े बजे नाम चर्चा घर के मुख्य गेट को ताला लगाकर उसे सील कर दिया गया। इसके बाद मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी शीशपाल वालिया ने बताया कि शनिवार सुबह जैसे ही उच्च अधिकारियों से आदेश मिले, उन्होंने तुरंत जगाधरी पौंटा साहिब मार्ग पर किशनपुरा स्थित नामचर्चा को सील कर दिया गया। पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है और लोगों से अपील की गई है कि वह प्रशासन को सहयोग करे। इसके अलावा हिमाचल से हरियाणा की सीमा में आने वाले वाहनों व बाहर जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। जिन गांवों में डेरा समर्थकों की संख्या अधिक है, वहां पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष नजर रखी जा रही है।
पुलिस किया तैनात
साढौरा। बिलासपुर एसडीएम और डीएसपी के नेतृत्व में साढौरा के गांव मिर्जापुर में गुहलापुर रोड स्थित नामचर्चा घर को भी सील कर दिया गया। इस दौरान प्रशासन को किसी भी तरह के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। कार्रवाई के वक्त मौके पर दो डेरा समर्थक शाम सिंह निवासी मिर्जापुर और रोशन निवासी गुहलापुर मौजूद थे। प्रशासन ने कार्रवाई के बारे में सरपंच संजीव कुमार, पंच धर्म सिंह, यासीन आदि के हस्ताक्षर भी कराए। इसके बाद इसकी सुरक्षा के लिए यहां पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिए गए।
डेरा समर्थकों से मिले स्पीकर, की शांति की अपील
बिलासपुर। बिलासपुर में शनिवार दोपहर स्पीकर कंवरपाल गुर्जर उपमंडल के डेरा समर्थकों से मिले और उनसे शांति बनाए रखने की अपील की। खंड कार्यालय स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में ब्लॉक समिति चेयरमैन महीपाल के कार्यालय में दर्जन भर डेरा समर्थकों से विधानसभा स्पीकर कंवरपाल ने मुलाकात की। स्पीकर ने डेरा प्रेमियों से कहा कि जिले में डेरा प्रमियों ने भाईचारा कायम रखते हुए शांति बनाए रखें। आप लोग किसी के बहकावे में मत आए आपसी प्यार प्रेम बनाए रखें। गलत किस्म के व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं,। उनसे सावधान रहें। यदि आपको कोई समस्या आती है तो मुझसे मिलें या स्थानीय प्रशासन से बात करें। आपके साथ किसी प्रकार की ज्यादती नहीं होने दी जाएगी।
पुलिस ने की संदिग्धों से पूछताछ
यमुनानगर। मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन में तोड़फोड़ को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में आए एक फोन के बाद पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी, पुलिस बल व फायर ब्रिगेड तुरंत मुस्तफाबाद नगर रेलवे स्टेशन पहुंची। दरअसल ने एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी थी कि कुछ लोग रेलवे स्टेशन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सूचना मिलने के बाद बिलासपुर डीएसपी रणधीर सिंह, एसएचओ थाना छप्पर ओम प्रकाश व अन्य अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन पहुंच गए। रेलवे स्टेशन पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, लेकिन वहां सब कुछ सामान्य मिला। बाद में पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने बताया कि कुछ लोग आपस में रेलवे स्टेशन में तोड़फोड़ करने की बात कर रहे थे। इस पर उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दे दी।