फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सज गए पंडाल, आज स्थापित होंगे गणपति महाराज

सज गए पंडाल, आज स्थापित होंगे गणपति महाराज

Fri, 25 Aug 2017 12:29 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
सज गए पंडाल, आज स्थापित होंगे गणपति महाराज
आज से गणपति की भक्ति में डूबेगी ट्विनसिटी, पंडाल सजे घर-घर विराजेंगे गणेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गणेश चतुर्थी शुक्रवार को है। इसी दिन से गणेश उत्सव का आगाज हो रहा है। आज से घर-घर गणपति महाराज की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इसको लेकर गुरुवार को ट्विनसिटी में उत्साह देखने को मिला। प्रतिमाओं की सामूहिक स्थापना भी की जानी है। इसके लिए तमाम संस्थाओं ने अपनी तैयारी को मुकम्मल कर लिया है। घरों और पंडालाें में गणपति की प्रतिमाओं को स्थापित करने के लिए तमाम लोगों और संगठनों ने प्रतिमाओं की खरीदारी की। कई जगह गुरुवार देर शाम को ही पंडाल सजकर पूरी तरह तैयार हो गए थे, जहां शुक्रवार को गणपति महाराज की प्रतिमाओं को स्थापित करने के लिए भी विशेष आयोजन की तैयारी है।
शहर में विश्वकर्मा क्लब की ओर से 27वें गणपति उत्सव के उपलक्ष्य में गणेश चतुर्थी पर प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इसी प्रकार मॉडल टाउन के नेहरू पार्क समीप श्रीगणपति सेना की ओर से 13वां गणपति उत्सव, प्रोफेसर कॉलोनी के एफ ब्लॉक में गणपति वाली गली में और पेपर मिल 200 क्वार्टर कॉलोनी में मनाए जाने वाले 13वें गणपति उत्सव को लेकर क्लब और संगठनों की ओर से विशेष तैयारी की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा पुराना हमीदा गढ़ी रोड पर गणपति मंगल मूर्ति सेवा मंडल, पुराना रादौर रोड से उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा, चिट्टा मंदिर रोड स्थित मधुर कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी के सामने खालसा रोड, यमुना विहार कॉलोनी, आजादनगर, दशमेश कॉलोनी, गोल्डन कॉलोनी, सोंधी मोहल्ला, कैंप की शर्मा कॉलोनी आदि जगहों पर निवासियों ने पंडाल लगा लिए हैं, जहां गणेश चतुर्थी के मौके पर प्रतिमा स्थापित कर रोज सुबह शाम पूजा और आरती होगी। इसके बाद पांच सितंबर को सभी जगह से प्रतिमाओं को पश्चिमी यमुना नहर में विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed