{"_id":"599f21fa4f1c1b783a8b499a","slug":"15036011736-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल ग्रामीणों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल ग्रामीणों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज की एनएसएस यूनिट की ओर से नया गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. विभा गुप्ता और एनएसएस इंचार्ज डॉ. गुरशरन कौर, रीतिका भोला ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। रैली के दौरान छात्राओं ने पोस्टर-स्लोगन के जरिए ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया।
डॉ. गुरशरन कौर ने कहा कि स्वच्छता का जीवन में विशेष महत्व है। अगर हम अपने आस-पास के क्षेत्र में सफाई रखेंगे तो अपने आप अधिकांश बीमारियां दूर रहेंगी। कहा कि जो लोग घरों से निकलने वाले कूड़े गली और नालियों में फेंक देते हैं, वह बीमारियों को न्योता देने का काम कर रहे हैं। रीतिका भोला ने बताया कि रैली के बाद स्वयं सेविकाओं ने घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान गांव के मंदिर में स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इससे पूर्व 15 दिनों तक चले कार्यक्रम के तहत स्वयं सेविकाओं ने कॉलेज परिसर में भी सफाई अभियान चलाया। साथ ही अन्य छात्राओं को पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग आदि केजरिए स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।