{"_id":"599f21f54f1c1b193c8b4993","slug":"150360116811-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोती हुई लड़की की चोटी कटी, बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोती हुई लड़की की चोटी कटी, बेहोश
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
सोती हुई लड़की की चोटी कटी, बेहोश
साढौरा। चोटी कटने की वारदात से अब साढौरा कस्बा भी अछूता नहीं रहा है। मोहल्ला रामदासिया निवासी अनमोल सिंह ने बताया कि उसकी बहन सुखविंद्र कौर दोपहर के समय खाना खाकर अपने कमरे में बेड पर सो रही थी। उसके समीप ही उसकी दो अन्य बहनें सिलाई का कार्य कर रही थीं, जबकि उनकी माता एवं भाई उस वक्त घर से बाहर कहीं गए हुए थे। इसके बाद बहन सुखविंद्र झटके से उठी और देखा कि उसकी चोटी कटी पड़ी है। कटी चोटी को देख कर सुखविंद्र कौर सदमे में आकर बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद उसकी दोनाें बहनों ने कटी चोटी देखकर शोर मचाया तो लड़कियों का शोर सुनकर चाचा भूपेंद्र सिंह एवं बग्गा सिंह घर में आ गए और बेहोश सुखविंद्र को संभाला। वे तुरंत सुखविंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ राजेश नागर ने सुखविंद्र का उपचार किया, जिसके बाद वह होश में आई।