{"_id":"599dd6574f1c1bf07e8b45ee","slug":"15035162725-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थी कल: गणपति की मूर्तियों के अंतिम टच देने में जुटे मूर्तिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थी कल: गणपति की मूर्तियों के अंतिम टच देने में जुटे मूर्तिकार
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चतुर्थी कल: यूपी में भी पूजी जाएंगी यमुनानगर में बनीं गणेश प्रतिमाएं
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गणेश चतुर्थी नजदीक है और यमुनानगर में कलाकार गणेश उत्सव के लिए प्रतिमा तैयार करने में जुटे हैं। हुडा सेक्टर 17 में शनि मंदिर के पास तैयार की जा रहीं ये प्रतिमाएं इस बार प्रदेश के तमाम जिलों के श्रद्धालुओं के यहां स्थापित की ही जाएंगी। पड़ोसी राज्यों में भी यहां से प्रतिमाएं भेजी जाएंगी। यूपी के कई जिलों से यहां के कलाकारों को प्रतिमा बनाने के ऑर्डर दिए गए हैं, जिसे पूरा करने के लिए मूर्तिकार प्रतिमाओं को फाइनल टच देने में जुटे हैं।
बता दें कि इस बार गणेश चतुर्थी 25 अगस्त को है। इस दिन से गणपति उत्सव शुरू हो जाएगा, जिसमें मंदिरों के अलावा लोग गली-मोहल्लों और अपने-अपने घरों में गणपति की प्रतिमाओं का विधिवत स्थापित किया जाएगा। इस दौरान भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर मूर्ति को विसर्जित किया जाता है। हुडा सेक्टर-17 के शनि मंदिर के पास उत्सव के लिए कलाकार प्रतिमाओं को तैयार कर चुके हैं। इसको बस फाइनल टच दिया जा रहा है। मूर्तिकारों का कहना है कि इस बार गणेश उत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह दिख रहा है। पिछले सालों के मुकाबले प्रतिमाओं की डिमांड कई गुना ज्यादा हो गई है। माहभर पहले से ही ऑर्डर मिलने लगे थे, हरियाणा के विभिन्न जिलों के साथ अबकी बार यूपी के कई जिलों से भी ऑर्डर आ गए हैं।
200 से 13 हजार रुपये तक की प्रतिमा उपलब्ध
मूर्तिकार जेठाराम और मुकेश ने बताया कि इस बार गणेश उत्सव को लेकर एक हजार से अधिक प्रतिमा बनाई हैं, जो कि अलग-अलग साइज और आकार की हैं। इसमें 200 रुपये से 13 हजार तक की प्रतिमा हैं, जोकि साइज में छह इंच से साढ़े सात फीट की हैं। उनका कहना है कि बड़ी प्रतिमाओं की डिमांड ज्यादा हैं, क्योंकि गणेश उत्सव पर सार्वजनिक पूजा के लिए बड़ी प्रतिमाएं स्थापित कर दस दिन तक पूजा-पाठ किया जाता है।
विज्ञापन
100 से अधिक प्रतिमाओं की हुई बुकिंग
मूर्तिकारों का कहना है कि अभी तक उनके पास 100 से अधिक प्रतिमाओं की बुकिंग हो चुकी है, जबकि प्रदेश सहित यूपी के कई जिलों से करीब 300 प्रतिमाओं के ऑर्डर मिले हैं। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे गणेश उत्सव पास आ रहा है, वैसे ही बुकिंग भी बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि यमुनानगर जिले के साथ अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और यूपी के सहारनपुर व अन्य जिलों से भी ऑर्डर मिले हैं।
चतुर्थी पर गणेश पूजन से होते हैं सब विघ्न दूर
ज्यातिषाचार्य पंडित महेश शांडिल्य का कहना है कि हिंदू शास्त्रों के अनुसार गणेश चतुर्थी पर गणपति की मूर्ति स्थापित कर अगले पंद्रह दिन उनके सुबह-शाम पूजन करने से सब विघ्न दूर होते हैं, क्योंकि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं। इस बार गणेश चतुर्थी 25 अगस्त को है, इस दिन से गणेश उत्सव शुरू हो जाएगा। इस दौरान यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से गणपति की पूजा करे और भगवान को अतिप्रिय लड्डुओं का भोग लगाए तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।