फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   1,500 athletes to showcase their prowess across 30 sports

Yamuna Nagar News: 30 खेलों में 1500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Tue, 13 Oct 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
1,500 athletes to showcase their prowess across 30 sports
तेजली खेल परिसर में प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते ​खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। खेल महाकुंभ की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन करने के लिए सोमवार को जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। 14 अक्तूबर तक चलने वाली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न 30 खेलों के 1,500 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
पहले दिन 500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर दमखम दिखाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। खिलाड़ियों के ट्रायल और प्रतियोगिताएं जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता के नेतृत्व में करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

पहले दिन सोमवार को तेजली खेल परिसर में छह खेलों की स्पर्धाएं करवाई गईं। इनमें आर्चरी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, साइकिलिंग, थ्रोबॉल और पुरुष हॉकी शामिल रहे। इसके अलावा सेकंड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में बेसबॉल, सरस्वती पब्लिक स्कूल जगाधरी में कराटे और टेबल टेनिस तथा संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में स्वीमिंग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में कुल 30 खेल शामिल किए गए हैं। तीन दिनों तक प्रतिदिन दस-दस खेलों की स्पर्धाएं करवाई जा रही हैं। इनका मुख्य उद्देश्य राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन, खेल कौशल और प्रतिस्पर्धा में उनकी क्षमता के आधार पर बेहतर खिलाड़ियों को अगले स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिताओं के पहले दिन खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता और मेहनत का प्रदर्शन किया। जिला खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है। मंगलवार और बुधवार को भी विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। इनसे चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

दो दिन में होने वाली प्रतियोगिताएं
जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि 13 अक्तूबर को तेजली खेल परिसर में बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फेंसिंग, फुटबॉल, महिला हॉकी, लॉन टेनिस, कुश्ती, कबड्डी, भारोत्तोलन और जिम्नास्टिक के ट्रायल होंगे। सरस्वती पब्लिक स्कूल में शूटिंग के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। 14 अक्तूबर को तेजली खेल परिसर में हैंडबॉल, ताइक्वांडो, क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, जूडो, रोइंग और कैनोइंग के ट्रायल होंगे। जीएसएस तलाकौर में नेटबॉल और वॉलीबॉल के ट्रायल लिए जाएंगे। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र व परिवार पहचान पत्र साथ लाना होगा। दूसरे जिलों के खिलाड़ियों को बोनाफाइड व पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।

तेजली खेल परिसर में प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते खिलाड़ी। संवाद

तेजली खेल परिसर में प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते खिलाड़ी। संवाद

तेजली खेल परिसर में प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते खिलाड़ी। संवाद

तेजली खेल परिसर में प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते खिलाड़ी। संवाद

तेजली खेल परिसर में प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते खिलाड़ी। संवाद

तेजली खेल परिसर में प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed