फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   15 crore devlopement

15 करोड़ से बदलेगी शहर की सूरत

Tue, 02 Feb 2016 12:35 AM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
आनन-फानन में ही सही, लेकिन नगर निगम की ओर से विकास कार्य करवाने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। यदि निगम की योजनाएं सिरे चढ़ी तो नगर निगम की सूरत बदल जाएगी। करीब 15 करोड़ से होने 193 विकास कार्य करवाए जाएंगे। जिससे शहर के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन


निगम की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत शहर की गलियां, सड़के व नालियों का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा पार्कों के सौंदर्यकरण भी होगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी करवाई जाएगी। लोग अर्से से शहर में विकास कार्य करवाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की ओर से वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले धड़ाधड़ विकास कार्य करवाने की योजना तैयार की है। इसके लिए निगम की ओर से विकास कार्य का पिटारा खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते एक पखवाड़े में ही निगम की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर कॉल किए गए हैं। निगम की ओर से चार बार टेंडर कॉल किए गए हैं, जिनसे से 193 विकास कार्य करवाए जाएंगे। खास बात ये है कि ये सारे काम ठेकेदार को दो से तीन महीनों में पूरे भी करने होंगे। ऐसे में निगम की योजनाएं सिरा चढ़ी तो शहर का विकास भी होगा और लोगों को जरूरी सुविधाएं भी मिलेंगी।

सात करोड़ से होंगे 134 विकास कार्य:
नगर निगम की ओर से सबसे पहले 18 दिसंबर को 134 विकास कार्य के लिए टेंडर खोले गए। जिन पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए 27 जनवरी अंतिम तारीख रखी गई। ये सारे काम करवाने की समय निगम की ओर से दो महीने रखी गई है। इसमें वार्ड नंबर सात से लेकर वार्ड नंबर 19 में पार्षद ग्रांट के 50-50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिससे कुल 114 विकास कार्य करवाएं जाएंगे। इसके अलावा एससी बस्ती, एचएसआईडीपीसी-टू, जनरल ग्रांट, डिस्ट्रिक प्लान व आरजीयूडीएमएच की ग्रांट भी खर्च की जाएगी।

पांच करोड़ से होंगे 31 काम:

इसके बाद नगर निगम की ओर से 20 जनवरी को 31 विकास कार्य करवाने के लिए टेंडर कॉल किए गए। जिन पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें बिड करने के लिए ठेकेदारों को 12 दिन का समय दिया गया। ये टेंडर निगम की ओर से दो फरवरी को खोले जाएंगे। इन विकास कार्य को करवाने की समय सीमा भी दो महीने ही रखी गई है। ये काम वार्ड नंबर 12, 17, 18, 19 व 20 में होंगे और इन विकास कार्य पर खर्च सीएम एनाउंसमेंट की ग्रांट से होगा।  

22 जनवरी को भी खोले टेंडर:
निगम की ओर से 22 जनवरी को भी टेंडर ओपन किए  थे। जिसमें अंतिम तारीख 28 जनवरी रखी गई। सामान्य ग्रांट व डी-प्लान की ग्रांट से चार विकास कार्य होंगे, जिनमें करीब 46 लाख रुपये खर्च होने हैं। इसमें तीन काम दो महीने और एक काम तीन महीने में पूरा करवाने का समय दिया गया है।

25 जनवरी को फिर खोले टेंडर:
नगर निगम की ओर से 25 जनवरी को एक बार फिर से टेंडर खोले गए। जिनमें छह फरवरी तक ठेकेदार बिड कर सकते हैं, जिनके टेंडर 9 फरवरी को खोले जाएंगे। इसमें विभिन्न ग्रांट राशि के तहत दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे निगम क्षेत्र में कुल 24 विकास कार्य करवाए जाएंगे। ये विकास कार्य दो से तीन महीने में पूरे करवाने होंगे।

 
वर्जन
अलग-अलग ग्रांट से करीब 15 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाने के लिए टेंडर दिए जा रहे हैं। टेंडर ओपन होने के बाद तुरंत ही वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा और तीन महीने में काम पूरा करवा लिया जाएगा।
रमेश मढ़ान, एक्सईएन, यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed