फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   134A: 50 schools did not inform about vacant seats, Yamunanagar

134ए ः 50 स्कूलों ने नहीं दी खाली सीट की सूचना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
134A: 50 schools did not inform about vacant seats, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इस साल आधा सत्र समाप्त होने के बाद सरकार को 134ए की याद आई है। सरकार ने आनन फानन में सभी निजी स्कूलों को खाली सीट की जानकारी देने के लिए कहा है। वहीं स्कूल भी जानकारी देने में देरी कर रहे हैं। अभी तक करीब 50 स्कूलों ने खाली सीटों की जानकारी नहीं दी है। कारवाई करने के लिए विभाग जानकारी न देने वाले स्कूलों की सूची बना रहा है।
सीटों की जानकारी देने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर थी। इससे पहले विभाग की ओर से सभी स्कूलों को इसके बारे रिमांइडर भी दिया गया था। बावजूद इसके लिए कुछ स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने अपनी जानकारी विभाग को नहीं दी है। वहीं संक्रमण के कारण कुछ स्कूल अभी तक बंद हैं। उनकी जानकारी भी विभाग के पास नहीं पहुंची है। अंतिम दिन कुछ स्कूलों ने अपनी जानकारी विभाग को दी है।
विज्ञापन

जिले में कुल 300 निजी स्कूल हैं। जिन्हें सरकार की ओर से 134ए की जानकारी दिए जाने संबंधी सूचना भेजी गई थी। इसके लिए अंतिम तिथि 20 अक्तूबर रखी गई थी। जगाधरी खंड के करीब 50 स्कूल जानकारी नहीं दी है। इनकी सूची तैयार की जा रही है। सूचना न देने वाले स्कूलों को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा 134ए का शेड्यूल
शेड्यूल के अनुसार सभी निजी स्कूल प्रबंधक को कक्षा दो से कक्षा 12 तक में खाली सीट का 20 अक्तूबर तक विवरण देना था। 22 अक्तूबर तक सीटों का सत्यापन किया जाएगा। 24 अक्तूबर से 7 नवंबर तक रिक्त सीट के लिए विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। 11 नवंबर को पात्र विद्यार्थियों की सूची ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगेगी। 14 नवंबर को परीक्षा होगी। 19 नवंबर को परिणाम जारी किया जाएगा। 24 नवंबर को प्रथम ड्रा निकाला जाएगा। ड्रा में चयनित विद्यार्थियों का दाखिला 26 नवंबर से 8 दिसंबर तक कराया जाएगा।

लगभग सभी स्कूलों की जानकारी पहुंच गई है। कुछ स्कूल अभी तक बंद हैं। बंद स्कूलों की जानकारी नहीं आएगी। जिनकी जानकारी पहुंच गई है, उनका सत्यापन किया जाएगा। वहीं जानकारी न देने वालों की सूची बनाई जा रही है। निदेशालय के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी। - रामदिया गागट, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed