फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   134 a, parants unhappy, no admisson, yamuna nagar, harayana

134 ए के तहत दाखिला न मिलने पर भड़के अभिभावक

Thu, 19 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 19 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
 134 ए के तहत बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिले न मिलने पर बुधवार को रादौर में अभिभावक भड़क उठे।
विज्ञापन


अभिभावकों ने सुरेश सांगवान के नेतृत्व में स्कूल प्रबंधकों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। अभिभावकों ने निजी स्कूल मालिकों व मैनेजमेंट पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाते हुए सरकार से ऐसे स्कूलों की मान्यता तुंरत रद्द करने की मांग की जो स्कूल 134 ए के तहत गरीब बच्चों को अपने स्कूलों में दाखिला देने में आना कानी करते हैं।

सुरेश सांगवान बापौली, सोमपाल अलाहर, नरेंद्र अलाहर, नरेंद्र कुमार, अनिल बुबका, राकेश बापा व मामचंद बुबका ने बताया कि उनके सहित काफी ग्रामीणों के बच्चों के 134ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिले किए जाने हैं।
विज्ञापन


लेकिन निजी स्कूल मालिक गरीब बच्चों के अभिभावकों को उनके बच्चे स्कूल में दाखिल करने से मना कर रहे हैं। सरकार गरीब बच्चों को 134 ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिला दिलवाने की घोषणाएं कर रही है, लेकिन निजी स्कूल सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में गरीब बच्चे निजी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कैसे कर पाएंगे। अभिभावकों ने सरकार से मांग की कि सरकार 134ए के तहत गरीब बच्चों को जल्द से जल्द स्कूलों में दाखिले दिलवाने का प्रबंध करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed