फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   13 new cases of corona were found, number of infected increased to 40

Yamuna Nagar News: कोरोना के 13 नए केस मिले, 40 हुई संक्रमितों की संख्या

Thu, 06 Apr 2023 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 06 Apr 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
13 new cases of corona were found, number of infected increased to 40
यमुनानगर। जिले में एक सप्ताह से लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। बुधवार को 13 नए मामले सामने आए। वहीं छह लोग कोरोना को हराकर ठीक भी हुए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 40 हो गई है। संक्रमित मरीजों में से पांच का उपचार अस्पताल में चल रहा है और 35 लोगों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग इन संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। गौरतलब है कि एक दिन पहले रादौर में कोरोना से 50 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। जिसका कोविड प्रोटोकोल के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अंतिम संस्कार किया था।
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में आ चुके लोगों की ज्यादा से ज्यादा स्क्रीनिंग हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधवार को 85 लोगों के कोरोना के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए। जिले में कोरोना से अब तक 459 लोगों की मौत हो चुकी है। 487 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जिले से 724887 के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले में वर्ष 2020 से अब तक 32906 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
विज्ञापन

-------
13 नए केस मिले हैं: स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कोरोना के 13 नए केस मिले हैं। जबकि छह लोग ठीक हुए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 40 हो गई है। लोगों से अपील है कि वह मुंह व नाक पर मास्क लगाकर ही बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कोरोना को कब सीरियस लेंगे लोग
कोरोना के केस भले ही रोजाना मिल रहे हैं फिर लोग इसे अब तक सीरियस नहीं ले रहे। यहां तक की सिविल अस्पताल जहां रोजाना गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज उपचार के लिए आते हैं वह भी मास्क नहीं लगा रहे। वह खुद के साथ-साथ दूसरों की जिंदगी को भी जोखिम में डाल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को ही भीड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया था। बुधवार को भी भीड़ वाली जगह, बाजारों व अन्य जगहों पर लोग बिना मास्क के घूमते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed