फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   12 lakhs cheated in the name of professor's job

Yamuna Nagar News: प्राध्यापक की नौकरी के नाम पर 12 लाख ठगे

Sat, 07 Jun 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 07 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
12 lakhs cheated in the name of professor's job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्राध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर जठलाना निवासी अक्षय अग्रवाल से 12 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप हिसार जिले के कोहली गांव निवासी रोबिन व रविंद्र कुमार पर लगा है। जठलाना थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अक्षय अग्रवाल ने बताया कि कोहली गांव निवासी रोबिन कर्मकांडी पंडित के रूप में कार्य करता था। जिसके चलते उसकी रोबिन के साथ जान पहचान हो गई। वर्ष 2021 में उसने हरियाणा लोक सेवा आयोग से इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग में प्राध्यापक के पद के लिए आवेदन किया था। इस बीच अप्रैल 2022 में रोबिन उसके घर पर आया था।
विज्ञापन

उसने आरोपी रोबिन से इस आवेदन के बारे में बात की।आरोपी ने कहा कि उसके दोस्त रविंद्र कुमार के उच्च अधिकारियों से संबंध हैं। जिसके बाद वे आरोपी रविंद्र से मिले। आरोपी ने नौकरी के लिए 24 लाख रुपये का खर्च बताया। उसकी बातों में आकर वह तैयार हो गया। उसने आरोपी को अलग-अलग कर 12 लाख रुपये दे दिए। बाकी रुपये नियुक्ति के बाद देने की बात तय हुई। परीक्षा के बाद नौकरी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो वह बहाने बनाने लगे। बाद में मौजिज लोगों की पंचायत हुई। इस पर आरोपियों ने आठ लाख रुपये का चेक उसे दिया। चेक बैंक में बाउंस हो गया। इस बारे में आरोपियों से बात की तो वह फिर से टालमटोल करने लगे। जठलाना थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed