फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   11 trees of Rare Khair stolen by tax

मुजैहदवाला के जंगल में बेशकीमती खैर के पेड़ों पर चली चोरों की कुल्हाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
11 trees of Rare Khair stolen by tax
गांव मुजैहदवाला के जंगल से खैर के 11 दुर्लभ पेड़ काटने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने कटे हुए पेड़ों पर डीआर नंबर तो लगा दिए, लेकिन न तो अब तक खैर बरामद हुआ और न ही चोरों की पहचान हुई है। इनकी कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी जा रही है। वहीं 15 दिन पहले भी लगभग आधा दर्जन खैर के पेड़ यहां से काटे गए थे। उनका भी आज तक कोई सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के जंगल से लगातार खैर के पेड़ चोरी हो रहे हैं, लेकिन संबंधित अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बारे में रेंज अधिकारी संजीव कश्यप का कहना है कि मुजैहदवाला जंगल से 11 पेड़ खैर के काटे गए हैं। पेड़ों की जांच कर उन पर नंबर लगा दिए गए हैं। काटे गए खैर को बरामद करने के लिए टीमें गठित की गई है। चोरों की तलाश की जा रही है। इस क्षेत्र में रात के वक्त गश्त बढ़ाई जाएगी। पेड़ काटने वाले आसपास के क्षेत्र के ही लोग हैं, जो जंगल की भौगोलिक स्थिति से वाकिफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed