फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   11 people caught gambling in hotel, Yamunanagar

होटल में जुआ खेलते 11 लोगों को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
11 people caught gambling in hotel, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी के सेक्टर 17 स्थित एक होटल में जुआ खेला जा रहा था। सीआइए वन ने गुप्त सूचना पर जब दबिश दी तो होटल की दूसरी मंजिल पर बने कमरा नंबर 205 से जुआ खेलते 11 लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 64900 रुपये बरामद किए। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
सीआईए की दबिश के बाद होटल का स्टाफ फरार बताया जा रहा है। सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि होटल में अवैध गतिविधि हो रही है। इसके बारे में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल को बताया गया। वहां से अनुमति मिलने के बाद दबिश के लिए टीम तैयार की गई। इसके बाद पुलिस ने होटल में दबिश दी।
विज्ञापन

दबिश के दौरान जब सीआईए वन की टीम होटल के 205 नंबर कमरे में पहुंची तो अंदर 11 लोग ताश के पत्तों के साथ बैठे हुए थे। बीच में उन्होंने पैसे रखे हुए थे। दबिश को देखते ही वहां पर हड़कंप मच गया। जुआ खेल रहे लोग वहां से इधर उधर भागने लगे। जिस पर टीम ने उन्हें पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान राधा कृष्ण कॉलोनी निवासी अमरीक सिंह, मनोहर कॉलोनी निवासी संत कुमार, राजेश कॉलोनी निवासी बाल कृष्ण, राजेश कॉलोनी निवासी कुलदीप सिंह, पुरानी कोर्ट कचहरी निवासी अमित गर्ग, मुखर्जी पार्क निवासी रवि कुमार, शांति कालोनी निवासी राजेश कुमार, परवालो निवासी दीपक, मुखर्जी पार्क निवासी राजेंद्र सिंह, गांव बलाचौर निवासी सुनीत कुमार व मंधार निवासी हरनाम सिंह के तौर पर हुई। इंचार्ज मटोरिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में होटल मालिकों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed