{"_id":"6838c875a70506f89c0a4d87","slug":"10-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-sending-to-canada-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-138510-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगे
Fri, 30 May 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 30 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। शातिर ठगों ने वर्क वीजा पर कनाडा भेजने का झांसा देकर पंजेटो का माजरा निवासी महेश कुमार से दस लाख रुपये ठग लिए गए।
ठगी का आरोप आईटीआई के नजदीक स्थित बेस्ट वीजा सनराइज एजुकेशन सेंटर की संचालिका आरती संधू, योगेश संधू व उनकी माता पर लगा है। आरोपियों ने फर्जी वीजा दस्तावेज बनवाकर न केवल उसे गुमराह किया, बल्कि उसके पासपोर्ट और पढ़ाई से जुड़े दस्तावेज भी जब्त कर लिए। गांधी नगर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दसवीं पास करके विदेश जाकर पढ़ाई व नौकरी करना चाहता था। इसलिए वह आईटीआई के नजदीक बेस्ट वीजा सनराइज एजुकेशन सेंटर आया था। यहां उसकी मुलाकात आरती संधू, योगेश संधू और उनकी माता से हुई। आरोपियों ने उसे कनाडा का वर्क वीजा दिलाने की बात कही। आरोपियों ने उसे 22 लाख रुपये का खर्च बताया। दो दिन बाद आरोपी आरती संधु ने दस्तावेज के साथ दो लाख रुपये लेकर बुलाया।
उसने आरोपियों को दो लाख रुपये व अपने दस्तावेज दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने अलग अलग समय पर उनसे कुल दस लाख रुपये ले लिए और जल्द काम होने का आश्वासन दिया। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने एक ऑफर लेटर दिया। उन्होंने चंडीगढ़ में उसकी बायोमैट्रिक करवाई। इसके एक माह बाद उसे फोन आया कि उसका वीजा आ गया है। बाकी के पैसे देकर अपना वीजा ले जाए। रुपये देने से पहले उसने वीजा देखने की बात कही। इस पर आरोपियों ने साफ मना कर दिया। कहा कि पहले रुपये दो बाद में वीजा मिलेगा, नहीं तो इसे रद करा देंगे।
विज्ञापन
शक होने पर उसने जांच करवाई तो ऑफर लेटर फर्जी पाया गया। जब उसने आरोपियों से इस बारे बात कर अपने रुपये व दस्तावेज वापस मांगे तो उन्होंने उसे जातिसूचक शब्द बोल व गालियां देकर अपमानित किया और झूठे छेड़छाड़ के केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। संवाद