फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   10 corona patients found, 34 active cases

Yamuna Nagar News: कोरोना के 10 मरीज मिले, 34 हुए सक्रिय केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
10 corona patients found, 34 active cases

विज्ञापन
करनाल। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को 10 नए मरीज मिले हैं, जिससे सक्रिय केसों की संख्या 34 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिविल अस्पताल और जिलेभर की सीएचसी, पीएचसी व सब हेल्थ सेंटर सहित सार्वजनिक स्थानों और ऐसे कार्यक्रम जहां 100 लोग एकत्रित हो रहे हैं, वहां पर मास्क व दो गज की दूरी अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बावजूद लोग मास्क न पहनकर लापरवाही बरत रहे हैं।

सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिले में बुधवार को 195 लोगों ने कोरोना की जांच कराई थी, जिनमें से 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं, तीन मरीज ठीक भी हुए हैं। सभी मरीजों को होम आईसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 10 लाख 79 हजार 491 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 49 हजार 960 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 49 हजार 325 लोग ठीक हो चुके हैं और 601 की मौत हो चुकी है। वहीं, 169 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। सिविल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. कुलबीर सिंह ने बताया कि लोगों को सर्दी, बुखार, खांसी से पीड़ित होने पर कोरोना जांचा करवानी चाहिए। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो स्वयं को होम आईसोलेट कर अन्य लोगों को कोरोना की चपेट में आने से बचाना चाहिए। जिले में कोविशील्ड व कोवाक्सीन की डोज खत्म है। जिससे टीकाकरण का कार्य ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूट रहे कोविड के नियम
सिविल अस्पताल के अंदर ही कोविड-19 के नियम टूट रहे हैं। मरीज और तीमारदार बिना मास्क लगाए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को छुट्टी के बाद बुधवार को अस्पताल खुला तो ओपीडी 2386 तक पहुंच गई। इनमें से अधिकतर लोग बिना मास्क लगाए पहुंचे थे। करीब 584 लोग फिजिशियन के पास पहुंचे। जिन्हें खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत थी।

वायरल के मरीज बढ़े
सीनियर फार्मेसी ऑफिसर राजेश सिंगला ने बताया कि सिविल अस्पताल में वायरल से ग्रस्त मरीज अधिक आ रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मार्च माह में 4300 लोगों को कफ सीरप दी गई है। वहीं, पीसीएम की 58 हजार गोलियां मरीजों को दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed