{"_id":"15cfbade-d397-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"wife-left-husband-in-bad-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने एचआईवी पीड़ित पति का साथ छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने एचआईवी पीड़ित पति का साथ छोड़ा
फरीदाबाद/ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताउम्र साथ निभाने का वादा करने वाली एक महिला ने बुरा वक्त आने पर अपने पति का साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन
हरियाणा के फरीदाबाद के बीके अस्पताल में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक पत्नी ने पति के एचआईवी पॉजिटिव होने पर साथ छोड़ दिया।
बीके अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार सुबह एक मरीज को उल्टी व कमजोरी की शिकायत के चलते भर्ती हुआ। जांच में एचआईवी पॉजिटिव मिलने और हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। मरीज ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसे यह बीमारी हुई थी।
लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह इलाज नहीं करवा पाया। पत्नी ने साथ छोड़ दिया तो वह ज्यादा परेशान रहने लगा।
काउंसलर ने बताया कि अपनी पत्नी से अलग होने के चलते मरीज की मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ा है। पीड़ित को उसी के घर में किराये पर रहने वाले व्यक्ति ने भर्ती करवाया।
विज्ञापन
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बीना शर्मा ने बताया कि मरीज की स्थिति काफी गंभीर थी, जिसे ध्यान में रखते हुए ही दिल्ली रेफर किया गया है।
उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले दो गर्भवती महिलाएं एचआईवी पॉजिटिव हुई थीं। इस स्थिति में भी उन दोनों के पतियों ने उनका पूरा साथ दिया था।