{"_id":"34b59b02-de60-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"wife-husband-burn-alive-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में जिंदा जला दंपति, बेटी की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में जिंदा जला दंपति, बेटी की भी मौत
जींद/ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2013 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जींद के जुलाना में कपड़े की दुकान में मंगलवार आधी रात को लगी आग में एक दंपति जिंदा जल गया जबकि उनकी बेटी की बुधवार सुबह पीजीआई में मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर लोगों के सहयोग से परिवार के 12 सदस्यों को बचा लिया। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई से छुट्टी मिल गई।
खरैती लाल ने अपने मकान के नीचे रेडीमेड कपड़ों की दुकान और ब्यूटी पार्लर बना रखा था। मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पड़ोसियों ने दुकान से धुआं उठता देख मकान के पहली और दूसरी मंजिल पर सो रहे परिवार के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन
लोगों ने ही पुलिस और फायरब्रिगेड को सूचित किया। मुख्य दरवाजा एक होने के कारण राहत कार्य तेजी से नहीं हो सका। पुलिस ने पड़ोसियों की छत पर चढ़कर मकान में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
आग बुझाने के लिए जींद से फायरब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह चार बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने तक खरैती लाल (60), उसकी पत्नी संतोष (55) की मौत हो गई थी और बेटी सोनिया बुरी तरह झुलस चुकी थी।
उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। पीजीआई पहुंचने के कुछ देर बाद ही सोनिया की मौत हो गई। परिवार के अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया।
घटना की सूचना पाकर बुधवार सुबह उपायुक्त एमएल कौशिक, पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा, डीएसपी अमरीक सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।