फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Weather will remain dry in Haryana till February 8

Haryana Weather Update: प्रदेश में 8 फरवरी तक मौसम रहेगा खुश्क, तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना

Fri, 04 Feb 2022 11:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 11:35 PM IST
सार

हल्की गति से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से ज्यादातर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather will remain dry in Haryana till February 8
मौसम - फोटो : self

विस्तार

हरियाणा में 8 फरवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ के अनुसार इस दौरान हल्की गति से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से ज्यादातर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलावा वातावरण में नमी की अधिकता से अगले दो-तीन दिनों में कहीं-कहीं अलसुबह धुंध भी छा सकती है।

विज्ञापन


उधर गुरुवार रात बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा। इसका असर यह हुआ कि सुबह 10 बजे ही धूप निकल आई। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद हल्के बादल आ गए। इसके बाद दिन ढलने तक बादलों व सूर्य में आंख मिचौली का खेल चलता रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हिसार जिले का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्यिसस रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट आई और यह 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री नीचे रहा।

विज्ञापन

दो दिनों में हुई 0.5 एमएम बारिश

पिछले दो दिनों में शहर में 0.5 एमएम बारिश हुई। बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे से वीरवार सुबह साढ़े 8 बजे तक 0.2 एमएम और वीरवार सुबह साढ़े 8 बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे तक 0.3 एमएम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed