{"_id":"63c6203893036f7e187fdc69","slug":"weather-update-of-haryana-2023-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: महेंद्रगढ़ में लगातार तीसरे दिन माइनस में तापमान, -0.8 डिग्री पर ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: महेंद्रगढ़ में लगातार तीसरे दिन माइनस में तापमान, -0.8 डिग्री पर ठिठुरे लोग
Tue, 17 Jan 2023 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:51 AM IST
सार
किसानों ने अपनी फसलों को पाले के नुकसान से बचाने के लिए सिंचाई शुरू कर दी है। अगले तीन दिन कड़ाके की सर्दी के आसार हैं। प्रदेश के 16 जिलों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में जमा पाला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में सर्दी सितम ढा रही है। महेंद्रगढ़ का तापमान लगातार तीसरे दिन माइनस में रहा। मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान -0.8 डिग्री पहुंच गया। सोमवार को भी प्रदेश में महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा रहा था। जिला हिसार व महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया।
हिसार जिले के कुछ गांवों में सोमवार की सुबह पाला जमा मिला। किसानों ने अपनी फसलों को पाले के नुकसान से बचाने के लिए सिंचाई शुरू कर दी है। अगले तीन दिन कड़ाके की सर्दी के आसार हैं। प्रदेश के 16 जिलों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। हिसार में माइनस 0.2 जबकि महेंद्रगढ़ में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
उत्तरी मैदानी राज्यों में हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में सीवियर कोल्ड डे चल रहा है। पूरे प्रदेश में तापमान लुढ़क रहा है, जिसकी वजह से आमजन को शीतलहर और हाड़ कंपा देने वाली ठंड से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी बर्फीली हवाओं का रुख मैदानी राज्यों की ओर है। मंगलवार व बुधवार को भी इसी तरह सर्दी का प्रकोप रहेगा। हालांकि तेज धूप खिलने से कुछ राहत मिल रही है।

रेवाड़ी में पारा लुढ़ककर पहुंचा 0 डिग्री
रेवाड़ी में रात का पारा लगातार गिरता जा रहा है। मंगलवार सुबह क्षेत्र का तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच गया। खेतों में फसल व घास-फूस पर ओंस की बूंदें जम गई। कई जगह खेतों में भरे पानी की ऊपरी स्तर पर बर्फ की परत जम गई। लगातार तीसरे दिन भी पाला जमा रहा। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और पाला जमने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
लगातार नीचे आ रहा तापमान
बीते कई दिनों से शीतलहर के कारण दिल्ली और उसके आस-पास के इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। मंगलवार सुबह रेवाड़ी में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान गिर कर एक डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन रविवार को न्यूनतम तापमान साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 16.50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले 12 जनवरी को अधिकतम 19.5 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान था। यह इस सीजन में पहली बार है जब सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। लगातार गिर रहे पारा के चलते क्षेत्र में फसलों पर पाला की परतें जम रही है। फसलों पर पाला जमने से किसानों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं और सरसों, बागवानी सब्जियों की फसलों पर भारी नुकसान की आशंका बनी हुई है। कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है।