फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   water level of yamuna decreased, people began to return home

यमुना का जल स्तर घटा, आशियाने में लौटने लगे लोग

Sat, 22 Jun 2013 05:22 PM IST
फरीदाबाद/ब्यूरो
फरीदाबाद/ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
water level of yamuna decreased, people began to return home

यमुना का जल स्तर घटने लगा है। इससे बाढ़ का खतरा टल गया है। निचले इलाके में स्थित गांवों के लोगों एवं जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


जलस्तर गिरने के बाद बसंतपुर निवासी अपने आशियाने में पहुंचने लगे हैं। दिल्ली से सटे बसंतपुर में सबसे पहले यमुना का पानी पहुंचा था, जिससे सैकड़ों घर खाली करवा दिए गए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को जलस्तर काफी कम हो गया। जो मकान पूरी तरह से पानी में डूब चुके थे। वह नजर आने लगे हैं। जिन मकानों तक थोड़ा ही पानी पहुंचा था, वहां अब पानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी कम हुआ तो पिछले तीन दिनों से अपने घरों से बाहर रह रहे लोगों ने अपने घरों का जायजा लिया। साफ सफाई शुरू की।

बसंतपुर निवासियों का कहना है कि बाढ़ के पानी से काफी नुकसान हुआ है। घरों में रह गए टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी में पानी घुस गया है। जिससे ये सामान खराब हो गए हैं।


यमुना किनारे करीब 600 एकड़ जमीन में सब्जियों की फसल तैयार थी। जिसके बर्बाद होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

वैसे तो फसलों के नुकसान का अनुमान न के बराबर है। फिर भी सोमवार से यमुना किनारे सर्वे शुरू कराया जाएगा। उसके बाद किसान को होने वाले नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर सरकार तक भेजी जाएगी, ताकि उन्हें मुआवजा मिल सके।
-बीएस यादव, कृषि विभाग के तकनीकी सहायक

यमुना का पानी काफी कम हो गया है। शनिवार तक पानी और भी काम हो जाएगा। जिले में बाढ़ की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। अब खतरे की कोई बात नहीं है। हालांकि यमुना के किनारे के गांवों पर प्रशासन की नजर बनी रहेगी।
-बलराज सिंह मोर, जिला उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed