फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   villagers Raging on the suspension of SDO

एसडीओ के निलंबन पर भड़के ग्रामीण

Wed, 16 Oct 2013 10:40 PM IST
जींद/ब्यूरो।
जींद/ब्यूरो। Updated Wed, 16 Oct 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
villagers Raging on the suspension of SDO
हरियाणा में पिल्लूखेड़ा बिजली सब डिवीजन के एसडीओ कुलवंत मलिक के निलंबन के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने खेड़ी तलोड़ा बिजली सब डिवीजन के सामने जींद-सफीदों मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि तीन दिन के भीतर एसडीओ को बहाल न करने पर फिर से प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


पिल्लूखेड़ा सब डिवीजन के एसडीओ कुलवंत मलिक को निलंबित किए जाने के विरोध में आसपास के गांवों के ग्रामीण बुधवार दोपहर बाद तलोड़ा खेड़ी बिजली सब स्टेशन के सामने सड़क पर उतर आये और जींद-सफीदों मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि एसडीओ कुलवंत मलिक अपने कार्य के प्रति गंभीर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों और ग्रामीणों की हर संभव सहायता करते रहे हैं। समस्याओं का निपटारा भी तुरंत करते थे। उन्हें निलंबित करना गलत है। उन्होंने मांग की कि एसडीओ कुलवंत मलिक को तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाना चाहिए।


जाम लगने की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुभाष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी मांग अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। निर्णय निगम के अधिकारियों को लेना है। इस पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed