फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Union Minister Amit Shah in Mahendragarh Haryana all Updates in Hindi

Haryana: हुड्डा को शाह ने दी चुनौती, खुद को बताया बनिया का बेटा, CM सैनी को कॉमन मैन, पढ़ें भाषण की प्रमुख बात

Tue, 16 Jul 2024 04:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Jul 2024 04:29 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले दक्षिणी हरियाणा की अहीरवाल को साध गए। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में बीसी सम्मान सम्मेलन में उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा में बीसी के बेटे को सीएम बनाया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान का भी जवाब दिया। उन्होंने सीएम सैनी को कॉमन मैन बताया।

विज्ञापन
Union Minister Amit Shah in Mahendragarh Haryana all Updates in Hindi
संबोधित करते अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रांगण में बीसी सम्मान सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। केंद्रीय गृहमंत्री के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली सहित मंत्री, सांसद एवं विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर से राज्य परिवहन की बसें लगाई गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सीएम सैनी ने अमित शाह का स्वागत किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

अमित शाह ने भारत माता की जय के साथ भाषण की शुरूआत की। साथ ही जनता से तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने मंच पर मौजूद सीएम नायब सैनी को गरीब बीसी परिवार का बेटा बताते हुए उनको प्रणाम किया। उन्होंने मंच पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, सांसद धर्मबीर सिंह सहित मंच पर मौजूद सभी नेताओं और ओबीसी समाज के लोगों को प्रणाम किया। उन्होंने सांसद धर्मबीर सिंह के लिए जनता से तालियां बजवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा कि भूमि तीन चीजों के लिए पूरा देश याद रखता है। यहां कि माताओं ने सबसे ज्यादा अनुपात में सेना में जवान भेजे हैं। दूसरा उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में जब देखते हैं ताे दस में से सात मैडल हरियाणा के मिलते हैं। तीसरा उन्होंने कहा कि देश के अन्न के भंडार भरने वाला मेरा हरियाणा का किसान ही है। इन तीनों चीजों के लिए हरियाणा को प्रदेश में याद रखा जाता है। उन्होंने राव तुलाराम को भी नमन किया।

उन्होंने हरियाणा की जनता को प्रणाम करते हुए कहा कि दो बार विधानसभा में और तीन बार लोकसभा में हरियाणा ने हमें आशीर्वाद दिया है। इस बार भी यकिन है कि पूर्ण बहुमत से हमें आशीर्वाद देंगे। उन्होंने कहा कि हमेशा हरियाणा के पिछड़े वर्ग ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है। हमारा भी अब कर्तव्य बनता है कि उससे ज्यादा हम दें। 

'पिछड़ा वर्ग सम्मान' सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, "नायब सिंह सैनी के कैबिनेट ने तीन निर्णय लिए हैं, पहला निर्णया क्रीमी लेयर की सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख करने का निर्णय किया है। दूसरा-पंचायतों में 8% आरक्षण ग्रुप-A के लिए था इसके साथ अब ग्रुप-D को 5% आरक्षण मिलना आज से शुरू हो जाएगा। तीसरा, नगर निगम में ग्रुप-B के लिए 5% आरक्षण मिलना शुरू होगा और 8% चस का तस रहेगा तथा ग्रुप-B का 5% अधिक मिलेगा। ये तीनों निर्णय पीएम मोदी की नीति को लागू करने वाला है।"
अमित शाह ने मंच से भाजपा के ओबीसी के लिए किए गए काम गिनवाए। उन्होंने साथ ही कहा कि हमने हरियाणा में बीसी के बेटे नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया है। वहीं उन्होंने कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान का जवाब देते हुए कहा कि मैं बनिया का बेटा हूं, पाई पाई हिसाब लेकर आया हूं। उन्होंने कहा कि हमारे दस साल और हुड्डा के दस साल का काम देख लें। उन्होंने भाजपा के दस साल के कामों को गिनवाया। उन्होंने गांवों में खर्च किए गए रुपये भी गिनवाए।

अमित शाह ने कहा कि हुड्डा साहब हिसाब आपको देना है दस साल का, दस साल के कुशासन का, दस साल तक हर घर पानी, हर घर सिलिंडर नहीं पहुंचाया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि हुड्डा साहब आंकड़ों के साथ मैदान में आईए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले ओबीसी का आरक्षण मुस्लिमों को देते हैं। मैं कहता हूं कि हम कभी भी ओबीसी का आरक्षण मुस्लिमों को नहीं देने देंगे। साथ ही उन्होंने सीएम सैनी को कॉमन मैन बताया। उन्होंने कहा कि इनके द्वार 24 घंटे जनता के लिए खुले हैं। हमने नायब सिंह को सीएम बनाया लेकिन ये सीएम नहीं एक कॉमन मैन हैं। 

उन्होंने कहा कि देश को पहला सशक्त बीसी वर्ग से प्रधानमंत्री देकर भाजपा ने ओबीसी वर्ग का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 27 मंत्री ओबीसी से बनाए हैं। इसमें हरियाणा के भी दो मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि हुड्डा साहब चुनाव आने पर बीसी बीसी का राग अलापते हैं, लेकिन कांग्रेस हमेशा ओबीसी वर्ग की विरोधी रही है।

Union Minister Amit Shah in Mahendragarh Haryana all Updates in Hindi
अमित शाह का स्वागत करते मोहन लाल बड़ौली व सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद
अमित शाह ने कहा कि मैं एक रहस्य बताता हूं कि मोदी जी के दिल में सबसे ऊपर हरियाणा है। उन्होंने यहां रहकर काम किया है और एक एक कार्यकर्ता को नाम से जानते हैं। उन्होंने कहा कि बीसी समाज एकत्रित हो और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाए। अमित शाह ने लोगों से भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगवाए।

वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों की देखरेख में 1600 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। हकेंवि के गेट नंबर एक पर प्रवेश पूर्णरूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। जबकि गेट नंबर दो से प्रवेश दिया गया है।
मुख्य मंच पर केंद्रीय गृहमंत्री के अलावा मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित बड़े नेताओं के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। वहीं इसके अलावा प्रदेशभर से पहुंचने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए वीआईपी मंच पर 150 कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों के लिए अलग से स्टेज बनाया गया है। वहीं वाटरप्रुफ पंडाल में करीब 30 हजार लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है।

सुबह आई बारिश
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बारिश हुई। हालांकि आयोजन स्थल पर वाटरप्रुफ पंडाल लगाया गया था। सुबह करीब 10 बजे अच्छी बारिश हुई। इसके बाद आसमान में घने बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed