फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Union Defense Minister Rajnath Singh in Jhajjar, Statue of Samrat Prithvi Raj Chauhan unveil

Jhajjar: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा का अनावरण, हरियाणा को बताया वीरों की धरती

Sun, 13 Nov 2022 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 13 Nov 2022 03:36 PM IST
सार

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को झज्जर के कुलाना में सम्राट पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम मनोहर लाल ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
Union Defense Minister Rajnath Singh in Jhajjar, Statue of Samrat Prithvi Raj Chauhan unveil
झज्जर में सम्राट पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा का अनावरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा संस्कारों, वीरता और गौरवमयी इतिहास की धरा है। यह प्रदेश पूरी दुनिया को संस्कृति का संदेश देता है। वीर भूमि को प्रणाम करता हूं। जो त्याग की प्रेरणा व शौर्य के बलिदान का प्रतीक है। सम्राट पृथ्वीराज चौहान, राव तुलाराम जैसे महान वीर सपूतों की प्रतिमाएं हमें जीवन में आगे बढ़ने की सीख देती हैं। हरियाणा की हवाओं में वीरता तैरती है।

विज्ञापन

 

देश ही नहीं विदेशों में ये बात मानी जाती है। हरियाणा के हर गांव में हमारे सैनिकों की कहानी है। यह बात रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कही। उन्होंने रविवार को झज्जर के गांव कुलाना में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद विशाल जनसमूह को संबोधित किया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने रक्षामंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हरियाणा का गौरवशाली इतिहास सदैव दूसरों के लिए अनुकरणीय रहा है। आज दुनिया में भारत की अतुलनीय पहचान कायम हुई है। 2047 विजन के साथ भारत अमेरिका व चीन को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन बनने की ओर अग्रसर है। रक्षामंत्री ने कहा कि झज्जर जिले के मातनहेल में सैनिक स्कूल की फिजिबिलिटी देखी जाएगी और जो भी संभव होगा इस दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

उन्होंने विश्वास दिलाया है कि इस दिशा में सक्रियता से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा देश के विकास में सहभागी बन रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राजनीति के शिखर पर होने के बावजूद वे बेदाग हैं। ऐसे बहुत कम नेता देखने को मिलते हैं। 



100 करोड़ की लागत से सड़कों का होगा सुंदरीकरण : मनोहर लाल
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राजपूत सभा झज्जर के वित्तीय मामले का हल निकाला जाएगा। उन्होंने भवन के लिए भी 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने जिले की लोक निर्माण विभाग की सड़कों के सुंदरीकरण एवं नवीनीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति देने की घोषणा की। इसके साथ ही नई पंचायतों में मांग के अनुसार 100 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि झज्जर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर-6  और सेक्टर-9 को विकसित किया जाएगा। क्षेत्र में करीब दस हजार एकड़ भूमि में जलभराव की समस्या को दूर किया जाएगा।

वीरों की गौरवगाथा युवा शक्ति के लिए प्रेरणा : ओपी धनखड़ 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश में हरियाणा और झज्जर जिला शौर्य की गौरवगाथा के साथ युवा शक्ति को देशभक्ति की प्रेरणा दे रहा है। गांव-गांव वीर भूमि और अनगिनत शौर्य गाथा समेटे है। देश की सेनाओं में हरियाणा की 10 प्रतिशत की भागीदारी है, जबकि बलिदान में हमारी 25 प्रतिशत भागीदारी है। प्रधानमंत्री मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ का बदला हुआ भारत है, जो दुश्मन के घर जाकर मारता है। आज का भारत दूसरे देशों को हथियार देने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed