फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   try to resuce arrested man

शराबी को छुड़वाने पहुंचे शराब ठेकेदार

Fri, 25 Oct 2013 09:37 PM IST
नरवाना (जींद)/ब्यूरो
नरवाना (जींद)/ब्यूरो Updated Fri, 25 Oct 2013 09:37 PM IST
विज्ञापन
try to resuce arrested man
गढ़ी थाना के सामने शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को सामान्य अस्पताल में मेडिकल के दौरान अवैध असलाह के बल पर पुलिस कर्मियों को धमकी देकर छुड़वाने की कोशिश की गई। इससे पहले घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक धमकी देने वाले व्यक्ति फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


शहर थाना नरवाना पुलिस ने हवलदार दिलबाग की शिकायत पर शराब ठेकेदार देवेंद्र, कृष्ण को नामजद कर 10-12 अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



गढ़ी थाना पुलिस ने हरी नगर नरवाना निवासी वेदप्रकाश को थाना के सामने शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हवलदार दिलबाग सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारी वेदप्रकाश का मेडिकल करवाने सामान्य अस्पताल लाया गया था। उसी दौरान शराब ठेकेदार गांव बड़नपुर निवासी देवेंद्र, कृष्ण कुमार 10-12 अन्य लोगों के साथ सामान्य अस्पताल पहुंचे और अवैध असलाह के बल पर वेदप्रकाश को छुड़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मचारियों को भी धमकाया गया। हवलदार दिलबाग ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक धमकी देने वाले व्यक्ति फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed