{"_id":"9ee5857916bc3f936c9f86721597d38c","slug":"truck-driver-jaam-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनियन प्रधान पर हमला तो सड़क पर बैठे ट्रक चालक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनियन प्रधान पर हमला तो सड़क पर बैठे ट्रक चालक
हांसी (हिसार)/ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2013 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाईचारा ट्रक यूनियन के प्रधान मनोज राठी पर हमले के विरोध में ट्रक चालकों और मालिकों ने रविवार को हांसी-तोशाम मार्ग पर डेढ़ घंटे तक जाम लगाया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस सब इंस्पेक्टर सज्जन सिंह ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर रास्ते को खुलवाया और आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से अनाज मंडी के व्यापारियों और ट्रक चालकों में चावल की ढुलाई के रेटों को लेकर विवाद चल रहा था। भाईचारा ट्रक यूनियन के प्रधान मनोज राठी ने बताया कि कल रात को इस मामले को सुलझाने के लिए एक पंचायत बुलाई गई थी।
जब वे वहां पहुंचे तो लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामान्य अस्पताल में भरती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। अनाज मंडी पुलिस चौकी के एसआई कटार सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।