फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Took blood samples of the victim child

दुराचार पीड़िता के बच्चे का ब्लड सैंपल लिया

Mon, 28 Oct 2013 09:27 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Mon, 28 Oct 2013 09:27 PM IST
विज्ञापन
Took blood samples of the victim child
थाना कालांवाली पुलिस ने सोमवार को दुराचार पीड़ित अविवाहित युवती के नवजात शिशु के ब्लड के नमूने लिए। आरोपी के रक्त के नमूने पुलिस पहले ही ले चुकी है। नमूनों को जांच के लिए मधुबन की प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन



एक अविवाहित युवती ने 12 सितंबर को गांव के ही एक युवक बलजीत सिंह पर डरा धमका कर दुराचार करने का आरोप लगाया था। युवती ने अपनी शिकायत में कहा था कि बलजीत सिंह काफी समय से उसे डरा धमका कर दुराचार करता आ रहा है। उसने आरोपी के भाई और भाभी पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने भी उसे किसी को बताने पर धमकी दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती की शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। जो इन दिनों जेल में बंद है।
शनिवार सुबह दस बजे युवती ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। युवती के भाई का कहना था कि बच्चे को आरोपी के परिजनों को देने का प्रयास किया जाएगा। आरोपी के परिजन इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस ने कहा था कि बच्चे के डीएनए से दुराचार के आरोपी की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को लेकर सोमवार को थाना कालांवाली पुलिस सामान्य अस्पताल पहुंची और डॉक्टरों की टीम ने डीएनए जांच के लिए बच्चे के  रक्त के नमूने लिए। थाना प्रभारी विक्रम नेहरा का कहना है कि आरोपी के रक्त के नमूने पहले ही लिए जा चुके हैं। नमूनों को जांच के लिए मधुबन प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसके बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed